हिसार पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना, हम भारत जोड़ो में विश्वास करते हैं, भाजपा तोड़ो में !
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन ने भाजपा नेताओं की नींद हराम कर दी है। यही कारण है कि वह यात्रा को रोकने के लिए हर तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जासूसी करवाने के लिए भाजपा ने सीआईडी के कर्मचारियों को राहुल गांधी की यात्रा में घुसा दिया। जिसका मुद्दा कांग्रेस विधायक नीरज ने विधानसभा में उठाया था। एक शब्द कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा ने हिसार बजरंग दास गर्ग के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में जासूस सरकार है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यात्रा में पहली बार ऐसा हुआ कि उनकेकाफिले में सीआईडी के कर्मी घुस गए। सरकार किसकी जासूसी करा रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की बेइज्जती कराई है। यही कारण है कि वह यात्रा को रोकने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा 5 जनवरी से दोबारा से हरियाणा में प्रवेश करेगी। 6 जनवरी को पानीपत में आरपार की महारैली होगी। भारत जोड़ो रैली की तैयारियों को लेकर हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ताओं के साथ हिसार के कांग्रेस भवन में बैठक की और जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को ट्रैनिंग के लिए इजराइल भेजा गया है। वहां कौन सी ट्रेनिंग दी गई। इजराइल के पेगासस कांड को कौन नहीं जानता।
उन्होंने कुलदीप बिश्नोई का नाम लिए बगैर ही निशाना साधते हुए कहा कि जिसके पास काला धन है अगर भाजपा में शामिल हो जाता है तो उसका काला धन भी सफेद हो जाता है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने चाहिए। क्योंकि सन 2013 में हिसार और करनाल में दो एयरपोर्ट मंजूर हुए थे। लेकिन मोदी सरकार की गलत नीतियों की भेंट चढ़ गए। जिसके कारण लोगों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा जोड़ो का हमारा संकल्प है नफरत छोड़ो भारत जोड़ो। हमारा संकल्प है बेरोजगार को रोजगार से जोड़ो, 2 लाख सरकारी नौकरी से जोड़ो। बुजुर्गों को 6 हजार रुपये पेंशन से जोड़ो, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से जोड़ो। गरीब को पीले कार्ड, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व मकान से जोड़ो। जरूरतमंद को इलाज से जोड़ो। महंगाई का चक्कर तोड़ो हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली से जोड़ो। भारत जोड़ो यानी पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय वाले विकास से जोड़ो। किसान को एमएसपी गारंटी और सम्मान से जोड़ो। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा वालों कांग्रेस की चिंता छोड़ो, भारत जोड़ो।
सर्दी में राहुल गांधी के हाफ टी-शर्ट पहनने पर कहा कि हर व्यक्ति की गर्मी सर्दी सहन करने की अलग अलग तासीर होती है। संसद के शीतकालीन सत्र में जब हम कोट पहनकर जाते थे तो राहुल गांधी आधी बाजू की जैकेट पहन कर आते थे। शरीर की तासीर के साथ तपस्या का संगम है। राहुल गांधी हर रोज 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। मगर ये चीज अच्छी है कि राहुल गांधी की टी-शर्ट ने भाजपा की नींद उड़ा रखी है।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व विधायक कुलबीर बेनीवाल, पूर्व विधायक राम निवास घोडेला, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूराधर्मबीर गोयत, बजरंग दास गर्ग, एडवोकेट योगेश सिहाग, करण सिंह रानोलिया, पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे ।
Dipendra Hooda reached Hisar, targeted the BJP, we believe in Bharat Jodo, break BJP, latest news dipendra hudda, latest news Bharat jodo Yatra, hisar news today, latest news today, latest news hindi, Hisar news, Today latest news Hisar, Haryana news Today, latest news, Bharat jodo Yatra live, Rahul Gandhi padyatra live, BJP government news, Congress party news, dipender hooda news, Khattar Sarkar, Manohar Sarkar, BJP jjp Sarkar,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks