स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायतों के साथ मिलकर हांसी पुलिस बनाएगी खास रणनीति !

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर नशे के खिलाफ अभियान में और लाई जाएगी तेजी - SP 



 वर्ष 2023 में भी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशा तस्करों की धरपकड़ जारी रहेगी  हांसी पुलिस ने लिया प्रण  ।

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

 पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल राकेश कुमार आर्य द्वारा नशामुक्ति को लेकर शुरू किए गए 'ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान वर्ष 2022 में जिले में पूरी तरह कामयाब रहा है। 





इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक  नितिका गहलोत  के नेतृत्व में हांसी  पुलिस जहां युवाओं को जागरूक कर उन्हें इस दलदल से निकालकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोडऩे में कामयाब रही वहीं नशा तस्करी के धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में भी पुलिस को काफी सफलता मिली है। आईजी ने इस अभियान को लेकर हांसी  पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए नशामुक्ति टीम को बधाई दी है और वर्ष 2023 में भी इस अभियान को ओर गति देने का आह्वान किया है। 



पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 24 दिसम्बर 2021 को आईजी द्वारा जिले के गांव सिसाय से इस अभियान का आगाज किया गया था। शुरूआत में इस अभियान में जिले के 5 गांवों का गोद लेकर इन गांवों को पूरी तरह ड्रग एवं हिंसामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया था। इन गांवों के लोगों खासकर युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष योजना बनाई गई और विशेष नशामुक्ति टीम का गठन किया गया था। उन्होंने अभिभावकों से अपील की अपने बच्चों के दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें तथा स्कूल के समय अध्यापक बच्चों की रोज की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें कि बच्चा कोई गलत दिशा मे तो नही जा रहा। उन्होंने कहा कि विदार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद मे भी भाग ले ताकि नशे जैसी बीमारी से दूर रहे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों के सहयोग से इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 






पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 'ड्रग एवं हिंसामुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान के दौरान वर्ष 2022 में जिला पुलिस को अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इस वर्ष पुलिस द्वारा 40 सेमिनार आयोजित कर हजारों लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशे से पीडि़त लोगों के चैकअप के लिए 2 मेडिकल कैम्प लगवाए गए। शुरूआत में गोद लिए 10 गांवों की संख्या को नए साल में बढ़ाकर 15 कर दिया गया है,







  वर्ष 2022 में जिला पुलिस द्वारा नशे से पीडि़त 215 परिवारों की पहचान की गई। नशे से पीडि़त 94  लोगों का इलाज व उनको दवाईयां उपलब्ध करवाई गई वहीं नशा छोडऩे के इच्छुक 31  लोगों को उपचार के लिए नशामुक्ति केन्द्र में दाखिल करवाया गया। हांसी पुलिस के प्रयासों से 31  लोग पूरी तरह नशा छोड़कर अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नशामुक्ति टीम द्वारा लोगों को जागरूक करने के कारण चयनित गांवों में कोई नया युवा नशे की गिरफ्त में नहींआया है। करीब 100 परिवारों में घरेलू हिंसा व झगड़ों का टीम द्वारा निदान किया गया है।





नशा तस्करों पर हांसी पुलिस की कार्यवाही तेज

वर्ष 2022 में हांसी  पुलिस जहां युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए उन्हें इस सामाजिक बुराई से दूर करने में कामयाब रही वहीं जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर भी ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी रखी गई। पुलिस अधीक्षक महोदया ने बताया कि इस वर्ष हांसी  पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए 43 मुकदमें दर्ज कर 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा हांसी पुलिस ने करोड़ों रुपये का नशा भी बरामद किया है।

 






पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चों व  नशा छोड़ने वाले व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2022 में  नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ उनकी प्रोपर्टी भी अटैच की जा रही है। इस वर्ष हांसी  पुलिस द्वारा नशा बेचकर कमाई गई काफी लोगों की प्रोपर्टी को अटैच किया गया है। 







पुलिस अधीक्षक ने दोहराया कि वर्ष 2023 में भी जिला पुलिस ने अपने इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया है और वर्ष 2023 में भी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशा तस्करों की धरपकड़ जारी रहेगी। कार्यक्रम मे विभिन्न गांवों के सरपंच, पंचायत मेम्बर, समाजिक संस्थाएं, ग्रामिण एंव गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों मे स्कूली बच्चें शामिल रहे।





इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ , व डीएसपी सेफ्फूदीन व स्कूल प्राचार्य ने सेमिनार में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार के दौरान डीएसपी सेफ्फूदीन ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए नुकसानदेय है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। 





Hisar news Hansi police will make a special strategy together with panchayats, latest news hansi, today news Hansi, Hansi news Today, Hisar news, Haryana news today, taaja khabar Hansi, Hansi police news, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |