महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल,कितनी भी फौज लगा लो, नतीजा नहीं निकलेगा, हमलावर मत बनो, वर्ना कश्मीरियों को खदेड़ना आता है !
*महबूबा की केंद्र को चेतावनी- कितनी भी फौज लगा लो, नतीजा नहीं निकलेगा, हमलावर मत बनो, वर्ना कश्मीरियों को खदेड़ना आता है !
कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की भाजपा सरकार को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जब तक कश्मीर के मसले का हल नहीं हो जाता है, तब तक केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में कितनी भी सेना तैनात कर ले, यहां कुछ नहीं बदलने वाला.
महबूबा ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा- सरकार को हमलावरों की तरह बर्ताव नहीं करना चाहिए, क्योंकि कश्मीर के लोगों को उन्हें खदेड़ना आता है. उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा को यह बताना चाहती हूं कि जब पाकिस्तान से हमलावर आए थे, तब यहां भारतीय सेना नहीं पहुंच पाई थी. बावजूद लोगों ने हमलावरों काे खदेड़ दिया था. इसलिए हमलावर मत बनिए, कश्मीरी लोग जानते हैं कि उन्हें कैसे भगाना है.
कल पार्टी के यूथ कन्वेंशन में भाषण देते हुए महबूबा ने यह भी कहा कि कश्मीर भारत से संविधान के जरिए जुड़ा है, लेकिन BJP ने संविधान को ही खत्म कर दिया है. भारत भाजपा का नहीं है. हम कश्मीर को भाजपा का भारत नहीं बनने देंगे
Bad words of Mehbooba Mufti, no matter how much army you use, there will be no result, don't be an aggressor, otherwise you know how to chase away Kashmiris

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks