स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत सहित भारत की बड़ी खबरें

 तहलका न्यूज 



#दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। कल रात दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 









#उत्‍तराखण्‍ड विधानसभा का चार दिन का शीतकालीन सत्र आज देहरादून में शुरू होगा। सत्र से पहले विधानसभा अध्‍यक्ष रितु खण्‍डूरी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और सभी विधायकों से शांतिपूर्ण और शालीन तरीके से जनहित के मुद्दे उठाने का अनुरोध किया।







: #क़तर में #फीफा फुटबॉल विश्व कप में पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया। इससे पहले फ्रांस नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम थी। पुर्तगाल ने अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया है।


#Qatar2022    | #FIFAWorldCup   



#गुजरात: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह आज दाहोद, खेड़ा और अहमदाबाद जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।





#असम के मुख्‍यमंत्री @himantabiswa राज्‍य के इतिहास में पहली बार आज सिल्‍चर में अपने मंत्रिमण्‍डल की पहली कैबिनेट बैठक करेंगे। लगभग सभी कैबिनेट मंत्री राज्‍य की राजधानी गुवाहाटी से विशेष विमान से #सिल्‍चर पहुंचे। 




 #मेघालय में एनपीपी के विधायकों- बेनेडिक आर मराक और फेरलिन सीए संगमा तथा तृणमूल कांग्रेस के हिमालया मुक्तान सांगपलियांग ने अपने त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे। इन सभी नेताओं के अगले महीने #भाजपा में शामिल होने की संभावना है।






महबूबा की केंद्र को चेतावनी- कितनी भी फौज लगा लो, नतीजा नहीं निकलेगा, हमलावर मत बनो, वर्ना कश्मीरियों को खदेड़ना आता है


कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की भाजपा सरकार को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जब तक कश्मीर के मसले का हल नहीं हो जाता है, तब तक केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में कितनी भी सेना तैनात कर ले, यहां कुछ नहीं बदलने वाला।






महबूबा ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा- सरकार को हमलावरों की तरह बर्ताव नहीं करना चाहिए, क्योंकि कश्मीर के लोगों को उन्हें खदेड़ना आता है. उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा को यह बताना चाहती हूं कि जब पाकिस्तान से हमलावर आए थे, तब यहां भारतीय सेना नहीं पहुंच पाई थी. बावजूद लोगों ने हमलावरों काे खदेड़ दिया था. इसलिए हमलावर मत बनिए, कश्मीरी लोग जानते हैं कि उन्हें कैसे भगाना है।













कल पार्टी के यूथ कन्वेंशन में भाषण देते हुए महबूबा ने यह भी कहा कि कश्मीर भारत से संविधान के जरिए जुड़ा है, लेकिन BJP ने संविधान को ही खत्म कर दिया है. भारत भाजपा का नहीं है. हम कश्मीर को भाजपा का भारत नहीं बनने देंगे।









big breakiing news of india including cold chilly north india, Hindi news, Jammu and Kashmir news, gujrat news, north India news Today, latest news india, gujrat election news, poltics news india today, Hindi news india, gauhati News live, Delhi news Today, latest news Delhi NCR today, Aaj Tak news, ab Tak news Today, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |