स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दो साल बाद ई रिक्शा चालक हत्या मामले की गुत्थी सुलझी, आरोपित गिरफ्तार , जाने कैसे की थी हत्या !

हत्या मामले में 2 साल से फरार 10 हजार रुपए का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार !



इस खबर की वीडियो देखने के लिए इस लाइन पर क्लिक करें

हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

     पुलिस अधीक्षक हिसार श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बगला रोड टी प्वाइंट पर की गई ई रिक्शा चालक की हत्या के मामले में 2 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी नगला वदिक, कासगंज, उत्तर प्रदेश निवासी गिरिराज को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 302/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 790 दिनाक 09.11.2020 में गिरफ्तार किया गया है।









         पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 09.11.2020 को थाना में सूचना प्राप्त हुई कि बगला रोड पर सड़क किनारे एक ई रिक्शा पलटी हुई है और ई-रिक्शा में एक नौजवान लड़के की नाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर मृतक की पहचान चित्रपुर, हाथरस, उत्तर प्रदेश हाल ढाणी श्याम लाल हिसार निवासी राजेश के रूप में हुई। घटना स्थल पर पुलिस टीम को कई गणमान्य व्यक्ति व मृतक राजेश का भाई दिनेश मिला।  दिनेश ने पुलिस को शिकायत दी कि हम चारो भाई करीब 9 वर्षों से ढाणी श्यामलाल हिसार में आस-पास मे किराये के कमरे लेकर अपने बच्चो सहित रहते है। मेरा भाई राजेश किराये की ई-रिक्शा चलाता था। दिनांक 08.11.2020 की सुबह राजेश ने बतलाया था कि वह दो भैंस व्यापारियो को लेकर न्योली जा रहा है। मेरा भाई पिछले 5 दिनों से उन्ही व्यापारियो के साथ 600/-रु. प्रति दिन के हिसाब से मजदुरी लेकर हिसार के आस-पास के गांवो में जाता था और हर रोज शाम को लौटकर वापिस आ जाता था। कल शाम को मेरा भाई काम से लौटकर वापिस घर नही आया। तो मेरी भाभी ने हमे बताया कि आज तुम्हारा भाई काम से लौटकर नही आया है उसके बाद हम तीनो भाईयो ने रात को आस-पडोस में राजेश की तलाश शुरू की लेकिन राजेश का कही पता नही लगा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। 09.11.2020 की सुबह मै अपने भाई राजेश की तलाश के लिए गांव न्योली की तरफ जा रहा था तो मैने रास्ते मे बगला रोड पर सड़क के साईड में कई व्यक्ति ईकट्ठे हो रहे थे तो मैने नजदीक जाकर देखा तो मेरे भाई राजेश की ई- रिक्शा खड्डो में पलटी हुई थी और उसमें मेरे भाई राजेश की लाश पड़ी हुई थी। जिसके सिर में गम्भीर चोट के निशान थे। थाना सदर हिसार में हत्या के मामले में उपरोक्त आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। 







 *गिरफ्तार आरोपी :-* गिरिराज वासी नगला वदिक, कासगंज, उत्तर प्रदेश।


  पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि मृतक ने भाई ने राजेश की हत्या का शक भैंस व्यापारियो पर जताया था। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश की हत्या गिरिराज ने की थी। आरोपी गिरिराज उत्तरप्रदेश से 2016 से मजदूरी करने के लिए हिसार आता जाता रहता था। 2020 में वह फिर से हिसार आया और सब्जी मंडी हिसार में मजदूरी करने लगा। सब्जी मंडी हिसार में आरोपी की मुलाकात मृतक राजेश से हुई। और वह कई बार राजेश के साथ सब्जी देने के लिए गया था। राजेश ने इसी दौरान आरोपी की मुलाकात एक ओर व्यक्ति रिंकू से भी करवाई थी। ये तीनों इकट्ठे शराब पीते थे। राजेश के पास उतर प्रदेश के भैंस खरीदने वाले व्यापारी आते थे। राजेश उन व्यापारियों को अपनी ई-रिक्शा मे बैठाकर आस-पास के गांव में भैंस दिखाने के लिये लेकर जाता था। 03/04.11.2020 को उतर प्रदेश के भैंस खरीदने वाले व्यापारी राजेश उर्फ राजू के पास आये हुए थे। राजेश उर्फ राजू लगातार 2 दिन भैंस खरीदने वाले व्यापारियों को अपनी ई-रिक्शा मे लेकर पीरावांली, ढंदूर, बगला, न्योली वगैरा लेकर गया था और इस दौरान आरोपी गिरिराज भी राजेश उर्फ राजू के साथ था। शाम को वापिस हिसार आते समय आरोपी व राजेश शराब पीते थे । 08.11.2020 को राजेश और गिरिराज ई-रिक्शा में बैठकर न्योली कलां, ढंदूर व बगला गये थे। वापसी के समय दोनो ने शराब पी और शराब के नशे में राजेश उर्फ राजू  गिरिराज को गालियां देने लगा। जिस पर गिरिराज ने राजेश को जमीन पर पटक दिया और पास में पड़ी ईंट उठा राजेश उर्फ राजू के मुंह व सिर पर चोटे मारे। चोटे लगने के कारण राजेश उर्फ राजू की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी गिरिराज ने राजेश उर्फ राजू की ई-रिक्शा को बगला रोड पर सड़क के किनारे गड्डो मे धकेल दिया और राजेश उर्फ राजू की नाश को उठाकर ई-रिक्शा मे डाल दिया। राजेश उर्फ राजू को जान से मारने के बाद वह मौका से भाग गया था।

     





यहां पर छिपता रहा हत्यारोपित 

हत्या की वारदात के बाद आरोपित हिमाचल में अलग अलग जगहों पर, जयपुर, बुलंदशहर और गुजरात में छिपता रहा और वहा मजदूरी करता रहा। आरोपी ने मोबाइल नंबर भी रिंकू के नाम पर ले रखा था जिसे इसने वारदात के बाद कही फेंक दिया।  आरोपित कल हिसार अपने किसी परिचित से मिलने आया था। जहा स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम जिसमे उप निरीक्षक सुरेंद्र , ESI भूप सिंह, ESI राजकुमार, सिपाही प्रदीप और सिपाही अनिल कुमार ने लहोरिया चौक हिसार से गिरफ्तार किया।












     पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपित पर पहले भी अपराधिक वारदातो में शामिल रहा है। आरोपित गिरिराज पर लूट के मामले में थाना कासगंज में आईपीसी की धारा 394 के  तहत मुकदमा संख्या 449/16 दर्ज है। इसके साथ ही आरोपित को माननीय अदालत द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने पर पाबंद भी किया गया था। इन मामलों में आरोपित जमानत पर रिहा है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की जा रही है , वहीं आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।









Haryana Hisar news E rickshaw driver murder case solved after two years, up News Haryana, india News Today, latest news Hisar, Hisar murder news , Hindi news haryana, Uttar Pradesh news Today, kasganj. News Today, crime news Hisar today, Haryana news Today, latest news india today,   


sunilkohar

Big Villages in Hisar District


When was Hisar district formed


where is hisar


How many kilometers is Hisar from here


History of Hansi Haryana


Amar Ujala Chandigarh 



Who built the city of Hisar?


UP News


history of Hisar


what is the old name of hisar


Largest village of Hisar district


Hisar Map




How many kilometers from Delhi to Hisar from Hisar

 sunilkohar 

Which is the biggest village of Hisar district?


When was Hisar district formed?


How many police districts are there in Haryana?


What is the number of women police stations in Haryana?

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |