स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जलवा : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भाभी को जिताएं, रेलवे स्टेशन पर हुआ अनाउंसमेंट , यात्री सहमें !

 यात्रीगण कृपया ध्यान दें! डिंपल भाभी को जिताएं, इटावा रेलवे स्टेशन पर हुआ अनाउंसमेंट, यात्री बोले- अब स्टेशन बना प्रचार अड्डा, BJP करेगी शिकायत*






यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं. इटावा जंक्शन पर शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक यह अनाउंसमेंट होने लगा. ऐसा 15 से 20 बार हुआ. स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को पहले तो लगा कि कहीं स्टेशन पर चुनाव प्रचार तो नहीं हो रहा, लेकिन कई बार सुनने के बाद वे समझ गए कि इन्क्वायरी ऑफिस के माइक से ही ये अनाउंसमेंट हो रहा है.







घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कहा कि पहली बार हम लोगों ने रेलवे के अनाउंसमेंट माइक से चुनाव प्रचार की आवाज सुनी. 15-20 बार डिंपल यादव के नारे लगे हैं. कई यात्रियों ने कहा कि क्या अब स्टेशन पर भी चुनाव प्रचार होगा? पुलिस उल्टा हम लोगों से पूछताछ कर रही है. मौके पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि रात के समय पूछताछ केंद्र खाली था. तभी कुछ लोगों ने वहां जाकर ये हरकत की है. हालांकि उन लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.










यात्रियों ने मामले की पूछताछ खिड़की पर पहुंचकर शिकायत भी की है. मामला सामने आने के बाद रेलवे अधिकारी जांच में जुट गए. GRP भी अपने स्तर से पड़ताल कर रही है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ये हरकत किसने की है. रेलवे अधिकारी इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.










भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने इस बात पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि सपा के लोग हार से पहले ही बौखला गए हैं. यह घटना दिखाती है कि उन लोगों ने अपनी हार मान ली है. हम लोग इस मामले में फैक्ट जमा कर रहे हैं. इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी 










Passengers please note that Dimple Bhabhi should win. Announcement made at Etawah railway station, Uttar Pradesh news Today, latest news india today, BJP leader, samaj wadi party news, Etawah Uttar Pradesh news Today, 






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |