सरपंच उम्मीदवार व उसके बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग, गोलियां लगने से सरपंच उम्मीदवार की मौत, बेटा गंभीर !
वोट मांगकर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र
सोनीपत : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव छिछड़ाना में देर रात सरपंच पद के उम्मीदवार और उनके पुत्र पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने सरपंच पद के प्रत्याशी दलबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु गर्ग व अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
गांव छिछड़ाना में सरपंच पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। उनमें से सरपंच पद के उम्मीदवार दलबीर व उनका बेटा राहुल वीरवार रात को स्कूटी पर सवार होकर गांव में अपने पक्ष में प्रचार कर रहे थे। देर रात तक प्रचार करने के बाद वो दोनों अपने घर पर आ रहे थे तो घर के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पिता-पुत्र पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियां लगने से दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राहुल ने हिम्मत दिखाई और गोलियों की परवाह ना करते हुए अपने घर पहुंचा और घटना की सूचना अपने परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही छिछड़ाना गांव व आसपास के गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु गर्ग व डीएसपी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की टीमें मामले की गहनता से जांच में लगी है। परिजनों के ब्यान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोल व चार कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया गया है कि दलबीर को चार से पांच गोली मारी गई हैं। वहीं उनके बेटे राहुल को भी गोली लगी है। पुलिस टीम मामले को लेकर सुबूत जुटा रही है। वहीं हमलावरों को पकड़ने के लिए उनकी पहचान की जा रही है।
Hindi News › Haryana › Sonipat › Sarpanch Candidate Shot Dead In Sonipat Of Haryana, LATEST NEWS SONIPAT TODAY, SONIPAT TODAY LIVE NEWS, HARYANA CRIME NEWS, SONIPAT CRIME NEWS, HARYANA NEWS TODAY, BREAKING NEWS HARYANA TODAY, BREAKING NEWS SONIPAT TODAY LIVE,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks