स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ट्रिपल मर्डर केस में रोहतक पुलिस का बड़ा खुलासा, मां सहित दो बेटियों का हुआ था कत्ल !

देवेन्द्र ने ही किया था अपनी पत्नी व दोनों बेटियों का कत्ल !


रोहतक : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

रोहतक ( Rohtak ) जिले के कलानौर कस्बे की अनाज मंडी में 7 नवंबर को एक महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या की गुत्थी को रोहतक पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसने ही अपनी पत्नी व दोनों बेटियों का गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस आरोपित से सख्ती से पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी हुई है। 










लानौर अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करने वाले देवेन्द्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे और वो उसे अपने साथ रखना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी व दोनों बेटियां इसमें रोड़ा बनी हुई थी और लगातार इसका विरोध कर रही थी। जिसके कारण आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। जिससे तंग आकर उसने रिम्पी, अवंतिका और अवनी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपित की अभी मानसिक हालात ठीक नहीं है और वो डिस्प्रेशन में है। 











इस संबंध में कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपित मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के दूसरी महिला से अवैध संबंध होना भी कबूल किया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान ही पूरी वारदात का खुलासा हो पाएगा। 












गौरतलब है कि सात नवंबर को रोहतक जिले के कलानौर कस्बे की अनाज मंडी में रिम्पी, अवंतिका और अवनी का शव बरामद हुआ था। पुलिस को दिए ब्यान में सोनीपत जिले के नाहरी गांव निवासी रोहित ने बताया था कि उसकी बहन रिम्पी की शादी सोनीपत जिले के बुटाना निवासी देवेन्द्र के साथ सन 2013 में हुई थी। शादी के बाद उन दोनों के दो बेटियों ने जन्म लिया। देवेन्द्र अकसर अपनी पत्नी और बच्चों को तंग करता था और मारपीट भी करता था। जब भी उसकी बहन बच्चों को लेकर अपने मायके नाहरी गांव आ जाती थी तो देवेन्द्र अपने माता पिता के साथ गांव नाहरी में आकर अपनी गलती की माफी मांग कर बच्चों व रिम्पी को अपने साथ ले जाता था। कुछ समय के बाद फिर से उसकी वही हरकतें शुरू हो जाती थी। सात नवंबर को जब उसने अपनी बहन रिम्पी के पास राजी खुशी पूछने के लिए फोन किया तो पुलिसकर्मी ने फोन रिसिव किया और घटना से अवगत करवाया। जब वो वहां पर पहुंचा तो कमरे में उसकी बहन रिम्पी व दोनों भांजियों का शव पड़े हुए थे। 







Haryana, Haryana News in Hindi, Haryana News Today, Rohtak Murder Case, Murder in Rohtak, Murder in wife and two Daughters, Rohtak News Today Live, 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |