स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चुनाव से पहले सरपंच पद प्रत्याशी की मौत से गांव में छाया मातम , ग्रामीणों ने नहीं डाले वोट !

 

महेंद्रगढ़ : तहलका न्यूज


 महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातोदड़ा के सरपंच पद के प्रत्याशी हरपाल उर्फ बबली शनिवार को अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसका शव अटेली क्षेत्र के गांव तोबड़ा और फतनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। इसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है । सोमवार को भी शव की शिनाख्त नहीं हुई तो जीआरपी पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह भेज दिया, लेकिन बाद में गुमशुदा के आधार पर महेंद्रगढ़ पुलिस एवं खातोदड़ा से फोटो सोशल मीडिया पर वॉयरल करने पर शव की पहचान हो गई । जीआरपी पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।




रेलवे पुलिस को रविवार रात्रि करीब आठ बजे सूचना लगी थी कि सिर में गहरी चोट लगी एक लाश रेलवे ट्रैक पर तोबड़ा गांव के पास बने पावर हाउस के नजदीक पड़ी है । मालगाड़ी के ड्राइवर ने बताया था कि व्यक्ति अचानक गाड़ी के सामने आ गया था , जिस पर मालगाड़ी से टकराकर उसकी मौत हो गई । इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। गांव खातोदड़ा निवासी अनिल कुमार ने सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया था कि उनके ताऊ का लड़का 52 वर्षीय हरपाल इस गांव सरपंच पद का चुनाव लड़ने के लिए चुनावी रण में उतरा हुआ था । हरपाल उर्फ बबली शनिवार को अपनी कार में सवार होकर किसी काम से महेंद्रगढ़ गया था।  लेकिन देर रात तक भी वापस नहीं आया‌ जब उसके परिजनों ने हरपाल के फोन पर फोन किया तो उसका फोन स्विच आफ मिला । 







गौरतलब है कि बता दें कि गांव खातोदड़ा के सरपंच उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव से एक दिन पहले 29 अक्टूबर को अज्ञात कारणों के चलते लापता हो गया था । हरपाल के लापता होने पर ग्रामीणों ने जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग नहीं किया तथा चुनाव का बहिष्कार किया था । मतदान के बहिष्कार की सूचना पाकर डीसी डा . जेके आभीर व एसपी विक्रांत भूषण मौके पर पहुंचे थे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया , लेकिन ग्रामीण उसे तुरंत तलाश कर लाने की मांग पर अड़ गए थे और ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर धरना शुरू कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |