खेतों में नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस !
रेवाड़ी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
रेवाड़ी जिले के निखरी गांव के खेतों में मंगलवार को एक किसी महिला ने अपना घिनौना पाप छिपाने के लिए अपने नवजात शिशु को झाड़ियों में फैंक दिया। नवजात बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया । पुलिस ने मामला दर्ज कर नवजात बच्चा फेंकने वाली अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी ।
ग्रामीणों ने बांध के निकट एक नवजात बच्चे का शव झाड़ियों में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया । पुलिस ने नवजात शिशु को फेंकने वाली अज्ञात महिला व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में उन महिलाओं का डाटा खंगालना शुरू कर दिया है , जो 8 माह तक की गर्भवती हैं ।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर नवजात शिशु को जन्म देने वाली महिला की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि लगभग माह के नवजात को संभवतया सोमवार की रात जन्म दिया होगा। इसके बाद लड़के को झाड़ियों में फेंका गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks