पक्के न होने से खफा हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल पंचायती और आदमपुर उपचुनाव में दिखाएंगे नाराजगी !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने अबकी बार हरियाणा में पंचायती राज और आदमपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव में नाराजगी जताने का फैसला किया है। उनका कहना है कि पक्की नौकरी ना होने के कारण उनका वेतन आज भी कम है जिस कारण उन्हे बहुत ज्यादा आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है।
आईटी प्रोफेशनल सुभाष थपलियाल शर्मा व नरेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने 2019 के चुनाव में कहा था कि सभी कच्चे कर्मचारियों को समान वेतन मिलेगा जबकि आज तक आईटी प्रोफेशनल इससे वंचित हैं। इसी के साथ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी ने सत्ता में आने से पहले 2018 में कहा था कि उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे, परंतु वह भी अपना वादा भूल गए।
हरियाणा में पक्की नौकरी न होने के कारण हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल के आधार पर एक डाटा एंट्री ऑपरेटर का वेतन बहुत ही कम है। उन्हे न्यूनतम वेतन से भी कम वेतन मिलता है जोकि मात्र 18 हजार रुपए है और इसलिए 10 साल से सेवाएं दे रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर को उतना वेतन नहीं मिल पा रहा, जितना कि उचित माध्यम से मिलना चाहिए। इस कारण सभी आईटी प्रोफेशनल ने सरकार से आगामी चुनाव में नाराजगी जताने का फैसला लिया है।
Angry over not being sure, Hartron IT professional will show displeasure in Panchayati and assembly elections to be held in Adampur

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks