निजी स्कूल में स्पोर्ट्स डे पर दौड़ लगाते वक्त बच्चे की मौत, स्कूल में मचा हड़कंप, माता पिता का इकलौता बेटा था मृतक !
स्पोर्ट्स डे पर दौड़ लगाते वक्त नीचे गिर गया था छात्र, अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मां-बाप का इकलौता बेटा था मृतक!
पानीपत : तहलका न्यूज
पानीपत शहर के असंध रोड़ पर स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार को बड़ी घटना सामने आई है। स्कूल में स्पोर्ट्स डे पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ लगा रहा एक 13 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव सींक निवासी 13 वर्षीय दक्ष असंध रोड़ पर स्थित सेंट मेरी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल में शनिवार को स्पोर्ट्स डे मनाया जा रहा था और इसमें दक्ष ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया था। दौड़ के अलावा भी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा था। जब दक्ष अपने प्रतिद्वंदियों के साथ दौड़ लगा रहा था, तो वह अचानक नीचे जमीन पर गिर कर बेहौंश हो गया। नीचे गिरते ही स्टाफ ने तो उसकी नाक से खून बह रहा था।
आनन-फानन में स्कूल के अध्यापक छात्र को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने डॉक्टरों ने बच्चे को सिविल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। छात्र को स्कूल स्टाफ सिविल अस्पताल ले कर पहुंचा गया तो चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे का पंचनामा भरवा कर शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस परिजनों व स्कूल प्रबंधन के ब्यानों के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है।
स्कूल मैनेजर फादर कार्तिक ने बताया कि CBSE मुख्यालय की ओर से आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए सभी स्कूलों में स्पोर्ट्स डे मनाने के आदेश थे। इसी के चलते आज स्कूल में प्रतियोगिताएं रखी गई थी। जिसमें 10 कक्षा के E सेक्शन का छात्र कार्तिक ने भी भाग लिया था। दौड़ लगाते हुए जब दक्ष आखिरी प्वाइंट पर पहुंचा, तो वह अचानक जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसे नजदीकी एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट फेल होना बताया है।
Child dies while running on sports day in private school, panipat News Today, Haryana news Today, latest news Haryana, sports day News Haryana, India,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks