एसबीएस स्कूल माढ़ा के खिलाड़ियों का पूरे प्रदेश में जलवा, जीता गोल्ड !
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एस. बी. एस. माढ़ा ने जीता गोल्ड व ब्रोज मेडल !
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
एसबीएस स्कूल माढ़ा के छात्र शिक्षा में ही नहीं बल्कि खेलो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में यमुनानगर में आयोजित 55 वीं हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने हिसार जिले की टीम की तरफ से खेलते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। विजेता छात्रों का स्कूल में पहुंचने पर स्कूल के डायरेक्टर सुनील चहल प्राचार्या सरोज चहल व स्कूली छात्रों ने जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर सुनील सेन ने बताया कि 55 वीं हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवम्बर से 25 नवम्बर तक यमुनानगर में किया गया जिसमें हरियाणा के सभी जिलों की टीमों ने हिस्सा लिख। जिसमें एस. बी. एस. माढ़ा की खिलाड़ी प्रिंसी, खुशी, नीशु, नीशु ने अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग में हिसार की तरफ से खेलते हुए कुरूक्षेत्र, जीन्द, यमुनानगर और फाईनल में फरीदाबाद को हरा कर गोल्ड जीता।
अंडर 14 आयु वर्ग में भी एस. बी. एस. माढ़ा की खिलाड़ियों ने हिसार की तरफ से खेलते हुए टुनिषा, महक, तानिया व स्वेता ने भिवानी, फतेहाबाद, रेवाड़ी व गुरूग्राम की टीमों को हरा कर सिल्वर मेडल जीता। इन सभी खिलाड़ियों का स्कूल पहुँने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॅा. सुनील चहल ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच को बधाई दी व बताया कि ये पहली बार ही हुआ है जब हिसार जिले ने राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पहला व तीसरा स्थान हासिल किया है और लगभग सभी खिलाड़ी एक ही स्कूल से हो। इस अवसर पर स्कूल के डी. पी. सन्दीप, कोच रमेश, कोच मनिषा, कृष्ण पहलवान, सत्यनारायण, नरेन्द्र, राजबीर, प्रवीन डी. पी., नरेश, आदि मौजूद रहे।
Hindi news>haryana Hisar news>Players of SBS School Madha blazed in the entire state, won gold, latest news Hisar today, Hisar news, sports News Haryana, India news Today, education news haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks