स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हंगामेदार पंचायत चुनाव: जजपा मंत्री की चाची सहित जजपा प्रदेशाध्यक्ष का बेटा हारा चुनाव, बरवाला क्षेत्र में मतदान पेटी हुई क्षतिग्रस्त, ईवीएम मशीन को बनाया निशाना !

 हिसार में देर रात बवाल: हारे उम्मीदवार के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा, EVM तोड़ने पर भी FIR


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


हिसार जिले के पंचायत चुनाव में जज्बा कोटे से राज्यमंत्री अनुप धानक की सगी चाची उनके पैतृक गांव राजली में सरपंच पद का चुनाव हार गई है। फतेहाबाद जिले के गांव से जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का बेटा भी सरपंच पद का चुनाव हार गया है। इसके अलावा हिसार जिले की सबसे हॉट सीट गांव सुलचानी से पूर्व सरपंच विजेंद्र सिंह उर्फ बिंदर चुनाव हार गए हैं। नहीं मतदान के दौरान गांव सरहेड़ा में पोलिंग एजेंटों के बीच हुई कहासुनी के बीच विवाद हो गया और कौन एजेंटों ने मतदान पेटी को मेज पर पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा ईवीएम मशीन को तोड़ने की भी सूचना मिल रही है। जिसके बाद पुलिस ने चुनाव अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 









हिसार जिले में पंचायत चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर बाकी शांतिपूर्ण रहा। ग्राम राजपुरा में जहां चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से ढंग से संपन्न होता था सरपंच के चुनाव में यहां ग्रुप देखने को मिला जैसे ही वोटिंग शुरू हुई आपस में नजर आए इसकी सूचना लगते ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। यह मामला एक मां के वोट से जुड़ा हुआ था मां छोटे बेटे में थी और छोटा बेटा अपनी मां का वोट अपने हिसाब से डलवाना चाहता था। लेकिन बड़े बेटे और बहू ने बूढ़ी मां को अपने हिसाब से मतदान करने के लिए दबाव बनाया। जिसको लेकर दोनों भाइयों वह उनके समर्थक सरपंच उम्मीदवारों के बीच और उनके एजेंटों के बीच काफी कहा सुनी हुई। जिसके कारण मदन को कुछ समय के लिए रुकना पड़ा जैसे ही पेट्रोल पार्टी पहुंची तो दोनों पक्ष शांत हो गए पेट्रोल पार्टी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह की घटना दोबारा से मतदान शुरू करवाया। पेट्रोलिंग पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा कि दौबारा से मतदान में बाधा उत्पन्न की तो आरोपितों एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद मतदान की गरिमा को बनाए रखने के लिए एजेंटों को बाहर कर दिया गया और और मतदान शुरू किया गया। इसके बाद गांव राजपुरा में पुलिस बल को बढ़ा दिया गया और इसका जायजा लेने के लिए खुद  हांसी एसपी नितिका गहलोत मतदान केंद्र पर पहुंची और जरूरी दिशा निर्देश दिए ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने नारनौंद क्षेत्र के सबसे हॉट सीट सुलचानी सहित अनेक गांव का मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। गांव सुलचानी में मदन होने के बाद जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया और नारनौंद के एसडीएम विकास यादव ने मौके पर पहुंचकर मतगणना का कार्य संपन्न करवाया। इस चुनाव में मनजीत नंबरदार ने पूर्व सरपंच विजेंद्र उर्फ बिन्दर को भारी मतों से पपटकनी दी। गांव पेटवाड़ गांव में एक योजना पहले रही पूर्व सरपंच  उर्मिला देवी 3 मतों से विजय रही। इसके अलावा गांव माढ़ा में वर्षा देवी रिकॉर्ड तोड़ 526 मतों से विजई रही। गांव पाली में चुनाव काफी खींचा हुआ था। लेकिन इस चुनाव में मनदीप ने अपने प्रतिद्वंदी को 13 मतों से पराजित किया। रानी ब्राह्मण पवन कुमार सरपंच चुने गए। अगर गांव राजपुरा की बात करें तो यहां पर सरपंच पद के चुनाव को लेकर 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें से प्रमोद कुमार के घड़े को मजबूत माना जा रहा था,  लेकिन सुनील कुमार ने अपनी चाल चलते हुए ना कि प्रमोद  हराया बल्कि तीसरे नंबर पर पहुंचाने का काम किया। उसकी टक्कर राममेहर से हुई और सुनील कुमार 18 मतों से विजई रहे।





अनूप धानक की सगी चाची कविता पत्नी गुलाब धानक हार गई। उसे चुनाव में केवल 241 वोट मिले। विजेता सुनीता को 2280 वोट मिले।


गांव चिकनवास की अंजू रानी ने अपनी विरोधी उम्मीदवार को 404 वोटों से हराया। गांव खैरमपुर से प्रदीप, गांव कूंडल से राजेश ने 501 वोट से जीत हासिल की। गांव घुडसाल में रामकला 138 वोट से विजय हुई।काजला से सज्जन कुमार ने 235 वोट से जीत हासिल की। कोहली गारंव से पवन सोनी ने 1180 वोटों से जीत हासिल की। राजली से सुनीता ने 278 वोट, गांव दर्जुनपुर से माया देवी ने 1211 वोट से जीत हासिल की। गांव ढाणी प्रेम नगर में सज्जन बिश्नोई ने 224 वोट से जीत सरपंची जीती।






गांव गंगवा में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में गहमागहमी हो गई। एक महिला के बार-बार मतदान केंद्र में जाने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर गहमा गहमी हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर दूर - दूर किया। वहीं गांव बूरे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस पर डीसी व एसपी ने वहां का निरीक्षण किया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने पैट्रोलिंग पार्टियों को सूचित किया।










हिसार में पंचायती चुनावों में झगड़ा करने और ईवीएम तोड़ने पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी मतदान केंद्र में उम्मीदवारों के एजेंट है। यह मुकदमा चुनाव अधिकारी हरिओम की शिकायत पर दर्ज हुआ है। 25 नवंबर को मतदान के दिन सरहेड़ा गांव में बूथ नंबर 127 पर सरहेड़ा गांव में हंगामा हो गया। चुनाव अधिकारी हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बूथ नंबर 127 में वोटिंग चल रही थी।


















तभी दोपहर 2 बजे के आसपास मतदान को लेकर एजेंट में आपस में झगड़ने लगे और कुछ लोग बूथ के अंदर आ घुसे। एक युवक दीपक ने बेल्ट यूनिट को उठाकर टेबल पर पटक कर तोड़ दिया। मतदान केंद्र में झगड़ा करने और चुनाव में रूकावट करने वाले राजबीर सिंह, संदीप, रामफल, राकेश, कुलदीप सिंह, कुलदी, हरदीप, सुनील, संदीप कुमार, राहुल, नरेश, अमरजीत के नाम सामने आए हैं वहीं मुख्य दोषी दीपक और सुनील के रूप में हुई है।









लांधडी में रात को मतगणना से असंतुष्ट हारे हुए उम्मीदवार के समर्थक 


 पंचायती चुनावों में मतगणना को लेकर अग्रोहा खंड के लांधडी गांव में मतगणना को लेकर हारे हुए उम्मीदवार के समर्थकों ने अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए है। उम्मीदवार सुमन देवी की चुनाव अधिकारी ने 51 वोट से जीत की घोषणा। परंतु पिंकी देवी पक्ष के उम्मीदवार इस काउंटिंग से संतुष्ट नहीं हुए।










मामला बिगड़ता देखकर चुनाव अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। पुलिस फोर्स ने मतगणना केंद्र से सभी को बाहर कर दिया। इसके बाद सुमन देवी को विजयी घोषित कर दिया। पिंकी देवी के समर्थक इस चुनावी नतीजों से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद ग्रामीण गांव की गोशाला में इकट्‌ठे हो गए। मीटिंग की और फैसला लिया गया कि सुबह हिसार DC से मिलकर दोबारा से मतगणना करने की मांग की जाएगी। इससे पहले गांव में ही मीटिंग भी की जाएगी।







खंड आदमपुर में 318 पंच व 26 सरपंच, खंड अग्रोहा में 302 पंच व 22 सरपंच, खंड बरवाला में 558 पंच व 44 सरपंच, खंड हांसी प्रथम में 656 पंच व 55 सरपंच, खंड हांसी द्वितीय में 300 पंच व 23 सरपंच, खंड हिसार प्रथम में 560 पंच व 47 सरपंच, खंड हिसार द्वितीय में 516 पंच व 42 सरपंच, खंड नारनौंद में 376 पंच व 30 सरपंच तथा खंड उकलाना में 253 पंच व 18 सरपंच के पद हैं।






डीसी- एसपी ने किया दौरा

डीसी उत्तम सिंह व एसपी लोकेंद्र सिंह ने बूरे गांव का निरीक्षण किया। वहीं नलवा के पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। डीसी ने वोट डाल चुके मतदाताओं की स्याही का निशान चेक किया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने पोलिंग एजेंट को अपने आई कार्ड लगाने के निर्देश दिए।










Haryana panchayat election Hisar news Today, Fatehabad news Today, jjp minister news, rajli village, jjp state president son, Tehelka news haryana, Hindi news haryana, Hisar news Today, Hansi news, Barwala news Today, Taja khabar Haryana, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |