स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भारी जोश के साथ मतदाताओं ने किया मतदान, 102 साल के बुजुर्ग ने किया मतदान !

 

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 
खंड नारनौंद के अंतर्गत आने वाले 30 गांव के लिए मैदान में उतरे 212 उम्मीदवारों जिनमें 127 पुरुष व 85 महिलाएं सरपंच पद के लिए तथा 319 पंच पदों जिनमें 193 पुरुष तथा 126 महिलाएं उम्मीदवार हैं। खंड में कुल 108 बूथ बनाए गए। सभी केंद्रों पर भारी मतदान हुआ। मतदाताओं में जोश इतना था कि सुबह 7:00 बजते ही लंबी-लंबी लाइनें लगनी आरंभ हो गई थी। 
प्रशासन द्वारा सुचारू एवं पारदर्शी तथा निर्भयता पूर्वक मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।













 सभी उम्मीदवारों के समर्थक मतदान केन्द्र के बाहर अपने-अपने बूथों पर पर्चियां बना रहे थे तथा अपने-अपने उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह लिए लाइन में खड़े हुए थे। बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों में जोश इतना था कि जब भी कोई टोली वोट डालने के लिए आती तो दौड़कर दोनों तरफ से अपने अपने निशान समझाने में जुट रहे थे। मतदान को सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्रामीणों ने अपने तौर पर तथा प्रशासन ने पुलिस व्यवस्था का प्रबंध किया हुआ था। पोलिंग पूरे होने के साथ ही मतदाता परिणाम का इंतजार करने लगे। मतदान का परिणाम आने से पहले ही लोग ग्रुपों में बट गए तथा अपने अपने उम्मीदवार के जितने की अटकलें लगाने लगे।










Voters voted with great enthusiasm, panchayat election news Hisar today, panchayat election Hisar, Haryana news Today, latest news Hisar, Haryana news

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |