पंचायत चुनाव को लेकर हांसी एसपी ने राजपुरा, सुलचानी गांव सहित दर्जन भर गांव में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक हांसी ने पंच व सरपंच पद के चुनाव हेतु लगभग एक दर्जन गांव का दौरा किया व पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी जिला पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने पंचायती राज संस्थाओं के पंच व सरपंच पद के लिए हो रहे चुनावों का विभिन्न पोलिंग बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। विभिन्न गांवों के पोलिंग बूथों पर महिला एवं पुरुष मतदाताओं की मतदान करने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने निरीक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों एवं पोलिंग एजेंट के साथ मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मतदान केंद्र के बाहर बैठे सभी पोलिंग एजेंट को अपने-अपने आई कार्ड लगाने की भी हिदायत दी गई। उन्होंने गांव ढाणी ब्राह्मण, राजपुरा, माढ़ा, माजरा, बुडाना, राखी खास, कापड़ो व सुलचानी आदि गांवों में पहुंचकर का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने बताया कि पुलिस जिले के तीनो खंडों में सरपंच व पंच पदों के लिए मतदान करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनावों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयाप्त सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त जो संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा के दृष्टिïगत पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
Hansi news, Hansi SP inspected polling stations in Rajpura, Sulchani village and dozens of villages regarding Panchayat elections News Today, Haryana news Today, latest news Hisar today, panchayat election news Hisar, Hindi news haryana, Hisar news, hansi news Today, narnaund news,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks