स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मिसाल: एक वोट से हारे उम्मीदवार को समर्थकों ने दिए 15 लाख, गाड़ी और जमीन !

 



फतेहाबाद: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

एक तरफ वे गांव है जिन गांव में सरपंच पद के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर वोटो को खरीदा जाता है। मतदाता भी अपने मतों को बेचने के लिए उनकी नीलामी करते हैं, ताकि लोकतंत्र का गला घोट कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले भ्रष्ट व्यक्ति को अपने गांव की कमान सौंपी जा सके और उनके द्वारा चुना गया व्यक्ति पूरे 5 साल जनता व सरकार के खून पसीने की कमाई को चुना लगाता रहता है ताकि चुनाव में खर्च किए गए रुपयों की भरपाई कर सके। जिसके कारण गांव में विकास नहीं हो पाता। वहीं दूसरी तरफ वह लोग भी हैं जो अपने मतों का सही प्रयोग करना जानते हैं और लोकतंत्र की गरिमा को समझते हैं तथा उनके गांव में भ्रष्टाचार ना हो इसके लिए वह भाईचारे को ही सर्वोपरि समझते हैं ऐसी मिसाल फतेहाबाद जिले के नाढोड़ी गांव के ग्रामीणों ने पेश करते हुए एक मत से पारित हुए उम्मीदवार को पन्द्रह लाख रुपए, एक कार और जमीन देकर सम्मानित किया है।











   पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में हिसार फतेहाबाद सहित प्रदेश के 4 जिलों में पंच सरपंच पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। जिसमें फतेहाबाद जिले के नाढोड़ी गांव के एक उम्मीदवार 1 वोट से पराजित हो गया और वह सदमे में चला गया। इसकी भनक जैसे उसको समर्थकों को लगी तो उन्होंने अपने चाहते हैं। उम्मीदवार सुंदर सिंह का हौसला बढ़ाने के लिए चंदा इकट्ठा किया‌













 शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित करें उसका मान सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने सुंदर सिंह का मान सम्मान करते हुए उसको 1500000 रुपए की नगदी एक आल्टो कार सहित एक कनाल जमीन दी। समर्थकों ने कहा कि चुनाव में हार जीत तो लगी रहती है, लेकिन गांव के भला करने वाले व्यक्ति का मनोबल नहीं टूटना चाहिए। समर्थकों ने बताया कि गांव में सरपंच पद के लिए सुंदर सिंह व नरेंद्र नाम के दो उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतरे हुए थे । जिन में कांटे की टक्कर थी और सुंदर सिंह 1 वोट से हार गए थे जिसके कारण वह सदमे में पहुंच गए थे। 









नाढोड़ी गांव में कुल 5085 वोटर हैं और पंच सरपंच के चुनाव में 4416 मत डाले गए थे। जागरण में चुनावी रण में सुंदर सिंह व नरेंद्र नामक दो में द्वार उतरे हुए थे ।दोनों के बीच काफी कांटेदार मुकाबला हुआ। जिनमें से सुंदर सिंह को 2200 मत प्राप्त हुए जबकि नरेंद्र को 2201  मत प्राप्त हुए। इसके कारण सुंदर सिंह को एकमत से हार का सामना करना पड़ा। वह इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पाए और सदमे में पहुंच गए थे।










पंचायत चुनाव, फतेहाबाद न्यूज, हरियाणा न्यूज, तहलका न्यूज, Hindi news haryana, Fatehabad news Today, latest news Haryana, Haryana news Today, panchayat election news, Fatehabad panchayat election news, latest news Fatehabad, Tehelka news haryana, Amar ujala news Fatehabad, Danki Bhaskar news Fatehabad, Jagran news Fatehabad, mishal to Haryana, mishal in Fatehabad, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |