हरियाणा पुलिस की कोलकाता और मुंबई में बड़ी कार्रवाई, वसूली गैंग के 13 सदस्य दबौचे !
युवक युवतियों को बंधक बनाकर वसूली गैंग के आठ सदस्य दबौचे, आठ नेपाली युवक युवतियो को मिली आजादी !
कैथल : तहलका न्यूज
यूको को बंधक बनाकर उनके परिजनों से करोड़ों रुपए वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। यह गाय देश के कोने कोने में फैली हुई है और इसका मुख्य सरगना मुंबई से इसको हैंडल कर रहा है। कैथल पुलिस ने कोलकाता में कार्रवाई करते हुए नेपाल के रहने वाले 8 युवक-युवतियों को रिहा करवाने में सफलता हासिल की है । इसके साथ ही इस गैंग के 8 लोगों को भी दबोच लिया है। पुलिस आरोपित गैंग के सदस्यों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। वहीं रिहा करवाए गए नेपाली युवतियों सहित एक गुजरात के युवक को रिहा करवाया है। जिनको परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
कैथल जिले के बाकल निवासी विक्रम को मुंबई में बना कर खा गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कैथल पुलिस ने मुंबई में दबिश दी और विक्रम को उनके चंगुल से रिहा करवाया।पुलिस ने इस मामले में मुंबई से पांच युवकों को हिरासत में लिया था और अदालत में पेश कर उनको 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि उनकी गैंग का नेटवर्क देश के कोने कोने में फैला हुआ है उनका मुख्य सरगना सुनील केजरीवाल नामक मुंबई से हैंडल कर रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने रिमांड के दौरान हुए खुलासे के आधार पर कोलकाता में दबीश दी तो पाया कि वहां पर आठ नेपाली युवक युवतियों को बंधक बनाकर रखा गया है। उनमें से एक युग को दुबई भी भेजा गया था और वहां पर भी बंधक बनाया था। लेकिन कुछ समय के बाद उसे दुबई से दिल्ली लाए और दिल्ली से सीधा कोलकाता पहुंचा दिया गया ।जिसके बाद वहां पर उनको भी बंधक बनाकर रखा गया। इस गैंग के सरगना पीड़ितों के परिजनों से करोड़ों रुपए की वसूली कर चुका है और भी रुपए वसूली करने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने दबिश देकर उनको काबू कर लिया। लेकिन गैंग का मुख्य सरगना फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
पत्रकारवार्ता में एसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया। इससे पहले कोलकाता में बंधक बनाए गए गुजरात के एक युवक को कैथल पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया था। बंधक बनाए गए नेपाली युवकों से अब तक आरोपियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की थी। इसके बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया गया था। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी इनके साथ मारपीट करते थे और परिजनों को फोन करवा झूठी सूचना देने को कहते थे कि उनके बच्चे विदेश जा चुके हैं। इसके बाद परिजन और राशि दे देते थे।
गिरोह के आठ सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब कैथल पुलिस मुख्य आरोपित सुनील केजरीवाल की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि इसके लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। साथ ही संबंधित एजेंसियों को सूचित किया जाएगा, ताकि मुख्य आरोपित विदेश न जा सके।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कैथल के बाकल निवासी विक्रम को कनाडा भेजने के नाम पर कोलकाता में बंधक बनाया था। कैथल पुलिस ने 10 दिन पहले मुंबई में छापा मारकर गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें लेकर कैथल पुलिस आठ दिन पहले कोलकाता गई थी। इस दौरान जहां विक्रम को बंधक बनाया था, मिनर्वा पार्क के निकट स्थित उस ठिकाने पर ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस ने डायमंड पार्क कोलकाता के निकट छापा मारा और गिरोह के आठ गुर्गों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ बंधक बनाए गए नेपाल के छह युवक और दो युवतियों व गुजरात के अंकित को उनके चंगुल से आजाद करवाया। गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश करके दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Kolkata news Today, Mumbai news Today, latest news Haryana crime, Nepal News india live, India news Live, latest news kaithal, kaithal News, Hindi news haryana, Hindi news india, Haryana police action in Kolkata and Mumbai, Mumbai news live, Kolkata news in Hindi, English news india

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks