स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायत चुनाव के दौरान दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसे, तोड़ी ईवीएम मशीन, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी !

 

झज्जर : सुनील पूनियां / तहलका न्यूज

पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान जाहिदपुर गांव के पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की दोनों पक्षों ने हाथापाई करने के बाद ईवीएम मशीन को तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में किया और मतदान को दौबारा शुरू करवाया और कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 











हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान बुधवार को करवाया जा रहा है। झज्जर जिले में भी पहले चरण का मतदान है, इसी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक मतदान होगा। लेकिन झज्जर जिले के जाहिदपुर गांव में चुनाव के दौरान दो पक्ष आपने सामने हो गए और आपस में भिड़ गए। विवाद इतना फैल गया कि लोगों ने तेश में आकर ईवीएम मशीन को तोड़ दिया। जिसके कारण मतदान को रोक दिया गया। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी तो झज्जर के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम व डीएसपी सहित आलाअधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मतदान को दौबारा से शुरू करवाया। 








पुलिस उपअधीक्षक राहुल देव ने बताया कि जिले के जाहिदपुर गांव में मतदान के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था और ईवीएम मशीन को तोड़ दिया था। वो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण कर मतदान को दौबारा से शुरू करवाया गया। वहीं ईवीएम तोडऩे व झगड़ा करने के मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |