पंचायत चुनाव : जींद जिले में दोपहर दो बजे तक 52 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, चार गांव ने किया चुनाव का बहिष्कार, जाने किस गांव के लोगों ने किया सबसे ज्यादा मत का प्रयोग !
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद जिले के लोग पंचायत चुनाव में बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे हैं और अपने पंच व सरपंच चुनने का लोगों के अंदर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें दो दोपहर दो बजे तक 52 फिसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। वहीं जिले के चार गांव के लोगों ने पंच व सरपंच चुनाव का बहिष्कार किया है। जबकि पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव में केवल भिड़ताना व चाबरी गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर अपना धरना जारी रखा था। आसन गांव में 2182 मतदाता हैँ और 1700 के करीब मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं 11 वार्डो में से 9 वार्डो के लिए पंच पहले ही सर्वसमिति से चुने जा चुके हैं, बाकि बचे दो वार्डो में सर्वसमिति नहीं हो पाई तो उनके लिए मतदान हो रहा है।
जींद जिले के लोग तीन दिनों में दूसरी बार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं, लोगों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर दो बजे तक जींद जिले में 52.6 प्रतिशत लोग अपने मतों का प्रयोग कर चुके थे। अगर पूरे जिले की बात करें तो जींद जिले में 300 पंचायतों का गठन होना है, जिनमें से 16 गांव के लोगों ने सर्वसमिति से अपने सरपंच को चुन लिया है। वहीं भिड़ताना, चाबरी, रोजखेड़ा और फरैण खुर्द के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया हुआ है।
जींद जिले की 300 पंचायतों के लिए चुनाव होना था, लेकिन 16 गांव के लोगों ने पहले ही सर्वसमिति से अपने पंच व सरपंचों का चुनाव कर लिया और 4 गांव के लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसे में जिले में 280 पंचायतों के लिए चुनाव करवाने के लिए 882 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें से 149 बूथों को संवेदनशील तथा 224 बूथों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जहां पर अतिरिक्त फोर्स के साथ साथ विडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। वहीं चुनावी डयूटी में लगे ओब्रजर्वर सहित जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक मतदान केन्द्रों का दौरा कर पल पल की अपडेट ले रहे हैं।
आसन गांव में भी मतदाताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। अगर आसन गांव की बात करें तो सरपंच पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हुए हैं। जिनकी किस्मत लोग तय करने में लगे हुए हैं। आसन गांव में 2182 मतदाता हैँ और 1700 के करीब मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं 11 वार्डो में से 9 वार्डो के लिए पंच पहले ही सर्वसमिति से चुने जा चुके हैं, बाकि बचे दो वार्डो में सर्वसमिति नहीं हो पाई तो उनके लिए मतदान हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks