हरियाणा में सप्ताहिक मौसम अपडेट, जाने बारिश किन किन जिलों के किसानों की बढ़ाएगी चिंता !
Hindi News Haryana, Weekly weather update in Haryana
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
ठंड की दस्तक के साथ ही हरियाणा प्रदेश के अनेक जिलों में आने वाले दिनों बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। जिसके कारण किसानों की चिंता बढऩी लाजमी है। क्योंकि खेतों में अभी तक धान की फसल खड़ी हुई है और नरमा की फसल भी है। इसके अलावा अगेती धान की फसल की कटाई के बाद किसान अपने खेतों की जुताई कर गेहूं व अन्य फसलों की बिजाई करने की तैयारी कर रहे हैं।
हरियाणा का साप्ताहिक मौसम 2 से 8 नवंबर 2022
3 नवंबर को तो बारिश का अनुमान कम है लेकिन 5 से 8 नवंबर को कुरुक्षेत्र करनाल कैथल जींद फतेहाबाद सिरसा हिसार रोहतक और पानीपत के कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है बाकी हरियाणा में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, मौसम विभाग की मानें तो तीन नवंबर से हरियाणा में मौसम एक बार पिर से करवट लेगा। जिससे प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। बदलते मौसम के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साथ तौर पर देखी जा रही हैं। क्योंकि काफी किसानों की धान की फसल खड़ी हुई है तो कुछ किसानों ने कटाई के बाद फसल या तो खलिहान में पड़ी है या फिर मंडी में बिक्री का इंतजार कर रही है। वहीं गेहूं, जो की बिजाई के लिए भी किसान दिन रात मेहनत कर अपनी जमीन को तैयार कर रहे हैं। अगर बारिश होती है तो गेहूं की फसल की बिजाई में अधिक समय लग जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks