स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राधा स्वामी के सत्संग में जा रही महिला की सडक़ हादसे में मौत, एक ही परिवार के छ: घायल !

 भिवानी के रोहतक गेट का रहने वाला है हादसे का शिकार परिवार 



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


सिरसा जिले के सिकंदरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास के डेरे में मंगलवार शाम को सत्संग का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के कौने कौने से लोग पहुंचे थे। भिवानी के रोहतक गेट से भी एक परिवार के सात सदस्य सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि नेशनल हाईवे 9 पर उनकी गाड़ी की टक्कर दूसरी गाड़ी से हो गई। जिससे गाड़ी में सवार सभी सातों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां पर उपचार के दौरान 83 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। 


भिवानी के रोहतक गेट निवासी अनिल ने बताया कि उसकी मां संतरा देवी, सुनीता, शुभम, परी, कांता, बबीता और अंशुुमन कार में सवार होकर सिरसा जिले के सिकंदरपुर स्थित राधा स्वामी के डेरे में आयोजित सत्संग सुनने के लिए जा रहे थे कि गांव भोडा होशनाक के पास उनकी कार की भिड़ंत अन्य वाहन के साथ हो गई। जिससे कार में सवार सभी सातों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगिरों ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां पर संतरो देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच सदस्यों की गंभीर हालत को देखते हुए रैफर कर दिया गया। 




थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि सडक़ हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए थे। जिनमें से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जिसके शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। वहीं अन्य घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। 







Woman going to Radha Swami's satsang dies in road accident, six from same family injured


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |