हिसार जिले के अनेक गांव में बंदरों का आतंक, सीएम विंडो पर शिकायत की तो बंदर नहीं हैं कहकर कर दी बंद
गांव राजथल में बंदरों का आतंक, ग्रामीण प्रशासन से लगा चुके हैं बंदर पकड़ने की गुहार
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
: गांव राजथल में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। काफी ग्रामीण बंदरों के हादसों का शिकार भी हो चुके हैं और बंदर काफी घरों में नुकसान भी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इनको पकड़कर कहीं दूर जंगल में छोड़ा जाए। ग्रामीण सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन के अधिकारी बंदर पकड़ने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे।
गांव राजथल में बंदरों का आतंक इस कदर है कि बंदर घरों की छत व गलियों में आकर आए दिन नुकसान कर रहे हैं। छतों पर रखे कपड़ों को उठाकर ले जाते हैं। और उनको फाड़ देते हैं।गलियों में खेल रहे बच्चों को भी बंदर अपना शिकार बना चुके हैं। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम व बीडीपीओ से की थी लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। उसके बाद ग्रामीण विनीत मान ने सीएम विंडो पर इसकी शिकायत की उसके बाद अधिकारियों ने कागजों में ही खानापूर्ति की और बंदरों को नहीं पकड़ा। गांव के मंदिर में भी हजारों रुपए की लागत से लगाए गए पेड़ पौधे भी बंदरों ने उजाड़ दिए आए दिन गांव में नुकसान हो रहा है और प्रशासन आंख बंद करके सारा नजारा देख रहा है।
ग्रामीण विनीत मान ने बताया कि उसके पास ग्राम सचिव का फोन आया कि आपकी लगाई गई सीएम विंडो को हम बंद कर रहे हैं क्योंकि आपके गांव में एक भी बंदर नहीं है। जबकि आज भी हमारे गांव में सैकड़ों बंदर मौजूद है और हर रोज नुकसान कर रहे हैं। ग्रामीणों को उनसे खतरा है। काफी बंदर तो खूंखार किस्म के हैं। गांव में बंदर आज भी मौजूद है इसकी वीडियो बनाकर अधिकारियों के पास भेज दी है।
Terror of monkeys in many villages of Hisar district, if you complained on CM window, it was closed saying there are no monkeys


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks