स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले में एक वोट से सरपंच बना राहुल तो टास से सरपंच बनी इजा देवी !


आसन गांव की सरपंच बनी कविता देवी, जाने कितने वोटों से हराया प्रतिद्वंद्वी को !


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज





जिले में पंच व सरपंचों का चुनाव छोटी मोटी घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले में 80.4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। जबकि पिछली बार पंचायती चुनावों में 78.7 प्रतिशत लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। लेकिन इस बार मतदाताओं ने ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा था । गांव की चौधर ग्रामीणों के ही हाथ में आ गई है। 





गांव बुड्ढाखेड़ा मे ग्रामीणों ने देर शाम सफीदों-जींद मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मतगणना के दौरान प्रशासन ने प्रत्याशी रेखा को 320 वोटों से जीता दिया और बाद में की गई मतों की गिनती में प्रत्याशी कविता को 270 मतों से जीता हुआ बताया। इससे दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में तनाव बढ़ गया और काफी संख्या में ग्रामीण बुड्ढा खेड़ा गांव के बस स्टैंड पर जमा हो गए और सफीदों जींद मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधा घंटा जाम लगाने के बाद जाम खोल दिया। तीसरी बार काउंटिंग में प्रत्याशी कविता 21 मतों से विजई घोषित की गई। गांव बुड्ढा खेड़ा में सुरेश बैनिवाल रिटर्निंग अधिकारी खंड पिल्लूखेड़ा की अध्यक्षता में व बीडीपीओ शक्ति सिंह की अध्यक्षता में दोबारा सभी मतों की गिनती की गई। इसमें कविता को 1073 और दूसरी प्रत्याशी को 1051 वोट मिली। कविता 22 वोटों से विजयी घोषित की गई।





गांव आसन में सरपंच चुने जाने पर दिनेश शर्मा को बधाई देते ग्रामीण।

सबसे अधिक उझाना ब्लॉक में 82.8 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम जुलाना ब्लॉक में 73.4 प्रतिशत मतदान हुआ। जींद में 81.6, जुलाना में 82.4, नरवाना में 82.4, पिल्लूखेड़ा में 79.5, सफीदों में 81.8 तथा उचाना में 80.5 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में घिमाना गांव में फर्जी पोलिंग होने के आरोप लगे थे। यहां कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ लेकिन उसके बाद बिल्कुल शांतिपूर्वक तरीके से मतदान संपन्न हुआ। जिसमें जींद जिले के आसन गांव के लोगों में मतदान को लेकर सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। जिसमें कविता देवी पत्नी दिनेश शर्मा की बंपर वोटों से सरपंच पद के लिए चुना गया है। 






खांडा में टॉस से जीती ईजा देवी, बनी सरपंच

गांव खांडा में सरपंच पद को लेकर उस समय सभी हैरान हो गए जब सरपंच पद को लेकर दोनों प्रत्याशियों को एक समान मत मिले। सरपंच पद को लेकर गांव खांडा में प्रवीण देवी और इजा देवी के बीच मुकाबला था। दोनों प्रत्याशियों को 685-685 मत मिले। बाद में प्रशासन की तरफ से एडीसी साहिल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों को टॉस करने के लिए मनाया गया। ऐसे में जिला प्रशासन ने टॉस कर हार जीत करने का फैसला लिया। टॉस तीन बार किए गए। एक टॉस प्रवीण देवी के हक में आया तो दो बार टॉस इजा देवी ने जीते। तो प्रशासन ने ईजा देवी को सरपंच घोषित कर दिया ।






उचाना विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांव डूमरखां कलां में बुधवार को सरपंच पद के लिए कांटे की टक्कर हुई। पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव में राहुल ने एक वोट से जीत हासिल की। गांव में आठ उम्मीदवार कृष्ण कुमार, गंगा बिशन, राजीव कुमार, राहुल, विक्रांत, शिव कुमार, सतपाल व सतीश चुनावी मैदान में थे। राहुल को कुल 815 वोट मिले जबकि राजीव श्योकंद को 814 वोट मिले।






जींद जिले के आसन गांव के ग्रामीणों में सरपंच पद के चुनाव को लेकर सुबह से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लंबी कतार देखने को मिल रही थी। क्योंकि इस चुनाव में पांच उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनावी दंगल में उतरे हुए थे। लोग कांटे की टक्कर मान रहे थे। लेकिन चुनावी परिणाम से सभी को चौंका दिया। क्यांकि जब शाम को मतों की गिनती शुरू हुई तो चार उम्मीदवार दो हजार मतों से अधिक के गांव में चार सौ मतों को भी नहीं छू पाए और कविता देवी को कुल मतों में से 916 मत हासिल हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंधि सुनीता पत्नी फुलकुमार को मात्र 350 मत ही हासिल हुए। वहीं विमलेश पत्नी अनिल गोस्मवाी को 333, फुलकौर पत्नी अनिल भनवाला को 259, परविंद्र कौर पत्नी रामदिया गोस्वामी को मात्र 16 वोट ही मिले। चुनावी परिणाम से साबित होता है कि चुनाव केवल एक तरफा था और अगर गांव सर्वसमिति से कविता देवी को सरपंच चुन लेता तो गांव को विकास कार्यो के लिए लाखों रूपए मिलते। कविता देवी को सरंपंच चुने जाने पर पूरे गांव में शांति पूर्वक ढंग से विजयी जलूस निकाला गया और 







नवनियुक्त सरपंच कविता देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने जो परिणाम वोटों के हिसाब से दिया है उससे वो पूरे गांव का कर्ज पूरी जिंदगी भर नहीं उतार पाएंगी। वो पूरे गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएंगी। वहीं छतीस बिरादरी के भाईचारे को मजबूत करने व ग्रामीणों की समस्याओं का हल करने के लिए हर संभव कौशिश करेंगीं।








Sarpanch was elected with record breaking votes in this village of Jind district, five candidates were in the fray, Hindi News Haryana, Latest News Haryana, Jind News Today Live, Latest News Jind, Latest News Aashan, Panchyat Election Latest News Jind, 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |