ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाने बजाने पड़े महंगे, तीन ट्रैक्टर इंपाउंड , इतने रुपए का कटा चालान!
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
ट्रैफिक पुलिस ने तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषक करने पर सफीदों रोड पर पुल के नीचे से गुजर रहे चार ट्रैक्टरों को काबू किया है। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर उनके कागजात चेक किए तो उनके पास कागजात नहीं मिले। तीनों ट्रैक्टरों के 10-10 हजार रुपये के चालान कर उन्हें कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने पिछले सप्ताह ट्रैक्टरों पर स्पीकर लगाकर ऊंची आवाज में गाने बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। सोमवार को पंजाब के संगरूर जिला के गोरेना गांव निवासी हरजिंद्र, फतेहाबाद जिला के गांव जाप्तावाला निवासी हरजिंदर और पटियाला के समाना निवासी जसबीर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर सफीदों रोड से गुजर रहे थे। ट्रैक्टरों पर चालक सीट के पीछे लगे म्यूजिक सिस्टम में तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा था।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार रात्रि 10 बजे से सुबह छह तक लाउड स्पीकर और डीजे बजाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। इन नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण, रेगुलेशन एंड कंट्रोल रूल्स 2000 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर उनका चालान किया है। -संजय कुमार, ट्रैफिक एसएचओ, जींद
Hindi News › Haryana › Jind › Three Tractors Seized For Playing Loud Songs In Speakers In Jind, Latest News Jind Today, Jind News Today, Haryana News Today, Punjab News Haryana Today, Hindi News Haryana

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks