स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के गांव में मिला नरवाना क्षेत्र के युवक का शव, अनजान का फोन आने पर घर से बाहर निकला था युवक

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र के गांव सरसौद के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक के पास किसी अनजान का फोन आया था तो वह अपने घर से बाहर निकला। लेकिन दौबारा घर नहीं पहुंचा।







पुलिस को दिए ब्यान में गांव कालवन निवासी धर्मपाल ने बताया कि 13 नवंबर को उसका भतीजा राममेहर परिजनों के साथ घर पर ही मौजूद था कि राममेहर के पास किसी अनजान का फोन आया है और वह घर से अनजान व्यक्ति के साथ चला गया। रात करीब 8 बजे राममेहर के मामा के लड़के अनिल ने उसके पास व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की तो राममेहर ने कहा कि अभी वह गाड़ी में किसी के साथ है। कुछ देर बाद बात करेंगे और काल डिस्कनेक्ट कर दी, उसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया।









धर्मपाल ने बताया कि सोमवार को बरवाला थाने से फोन आया कि राममेहर का शव सरसौद गांव के पास बरामद हुआ है। जिसे बरवाला के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। परिजनों ने शक जाहिर करते हुए कहा कि राममेहर का किसी अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या की है पुलिस ने परिजन के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।







Hindi NewsLocalHaryanaHisarDead Body Of Youth Of Kalvan Found In Sarsaud, Hisar, Case Of Murder Registered In Barwala Police Station. Hisar News Today, Haryana Crime News Hisar, Jind Crime News, Narwana News Today, Jind News Today, 






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |