हांसी : सर्वसमिति से सरपंच सहित चुनी गई गांव की सरकार, एम की छात्रा बनी गांव की सरपंच !
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
ग्रामीणों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरा मान सम्मान करना है। सभी के सहयोग से ही गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे। बेटियों को शिक्षित करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उक्त बातें सर्वसमिति से चुनी गई गांव ढ़ांणा की सरपंच कृष्णा यादव ने ग्रामीणों से कहे।
गांव ढाणा खुर्द में सर्वसमिति से सरपंच सहित गांव के सभी 14 वार्डों के पंचों का चुनाव किया गया। इस गांव के अस्तित्व में आने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि जब सर्वसमिति से 28 वर्षीय एमए प्रथम वर्ष की छात्रा कृष्णा यादव को सरपंच चुन लिया गया है। कृष्णा गांव के सामाज सेवी नरेश यादव के भाई की पत्नी हैं। नरेश के प्रयास से इस गांव को शहर जैसी सुविधाओं से संपन्न बना दिया है। पिछले दिनों सांसद ने भी गांव की तारीफ की थी। इस पहल के लिए बीडीओ धर्मपाल ने ग्रामीणों को बधाई दी है।
इस गांव में करीब 2900 मतदाता हैं। सरपंच पद महिला के आरक्षित है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले यहां सात दावेदार थे, लेकिन ग्रामीण सरपंच का चुनाव सर्वसहमति से करने की तैयारी में थे। इसे लेकर गांव में कई दिनों तक बैठक चली।
गांव के वार्ड-1 रामअवतार, एससी वार्ड-2 सिद्धार्थ, वार्ड-3 मीना, वार्ड-4 प्रदीप, वार्ड-5 रेणु, वार्ड-6 प्रताप, वार्ड 7- प्रमिला, वार्ड-8 सुरेंद्र, वार्ड-9 एससी पूजा, वार्ड-(एससी)10 दीपक नेहरा, वार्ड -11 सीमा, वार्ड-12 संदीप सेन, वार्ड-13 सुमन, वार्ड-14 बीसी-ए राजेंद्र को निर्विरोध चुना गया है।
Hindi News › Haryana › Hisar › Dhana Khurd: All 14 Panch Elected Unopposed Including Making MA Student As Sarpanch, Panchyat Election on Hisar Latest News Today

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks