स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फसल कटाई व गेहूं की बिजाई के बीच ठंड में चढ़ा चुनावी पारा, चबुतरे पर हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ चुनावी चर्चा !

 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

ठंड की दस्तक के साथ ही तापमान लगातार लुढकता जा रहा है तो जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, चुनावी पारा गर्माता जा रहा है। हर गांव के नुकड़ व चबुतरे पर केवल आज एक ही चर्चा सुनाई दे रही है कि किस गांव से कौन सा प्रत्याशी जीत रहा है तथा हर कोई हार जीत के गणित में उलझा हुआ है। वहीं किसानों के खेतों में धान कटाई व नरमा की अंतिम चुगाई के साथ गेहूूं व रबी की फसलों की बिजाई का सीजन जोरों से चला हुआ है। जैसे ही शाम को घर आते हैं तो केवल घर में चुनाव पर ही चर्चा हो रही है कि किस प्रत्याशी को वोट दिया जाए या किसको नहीं। 









हिसार जिले की अधिकतर भूमि पर धान, नरमा व बाजरे की खेती की जाती है। बाजरे की कटाई पहले ही हो चुकी है और धान की कटाई चल रही है। वहीं नरमा की चुगाई भी लगभग अंतिम चरण में है। किसान इन फसलों की कटाई के साथ साथ दिन रात मेहनत कर गेहूं व अन्य रबी की फसलों की बिजाई के लिए खेतों की जुताई में लग जाते हैं। लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने फसली सीजन के बीच और ठंड की दस्तक के साथ ही पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया। जिसके कारण ठंड से लगातार चुनावी पारा लगातार गिरता जा रहा है और लोगों को ठिठुरा रही ठंड है तो चुनावी पारा सिर चढक़र बोल रहा है। गांव के पंच सरपंच से लेकर पंचायत समिति व जिला परिषद के उम्मीदवार की हार जीत की चर्चा आज हर घर , हर चौराहे व चबुतरे पर सुनाई दे रही है। लोग अपने अपने चेहते उम्मीदवार की हार जीत के वोटों को गिनने के गणित में उलझे हुए दिखाई दे रहे हैं कि कौन से वोट मिलने से उनकी जीत पक्की हो जाएगी। 










अगर गांव राजपुरा की बात करें तो यहां पर एक हजार से ज्यादा मतदाता हैं और इस बार यहां पर सरपंची सामान्य जाति में आई हुई है। इसके लिए जाट समुदाय के आठ दावेदार सरपंच पद के चुनावी रण में कूदे हुए हैं। उनमें से अधिकतर एक एक परिवार से दो दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनमें से सुखिया परिवार से प्रमोद  और संजय है
तो जोगा वाड़ा परिवार से नरेश कुमार व कुलबीर सिंह चुनावी दंगल में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बात करें तो राममेहर व नरेन्द्र कोहाड़ भी पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह के परिवार से तालुक रखते हैं। जबकि सुनील अपने परिवार से अकेला है तो पूनियां गौत्र से केवल कर्मजीत एक ही उम्मीदवार चुनावी रण में है। ऐसे में अगर एक ही परिवार के दो दावेदार एक होकर चुनाव लड़ते हैं और कुछ वोट अन्य जातियों के लेते हैं तो उसी उम्मीदवार की जीत निश्चित है। 








hindi News Hisar, Between the harvesting and sowing of wheat, the election mercury rose in the cold, election discussion on the podium, Hisar News today, Breaking News panchyat election hisar, Latest news panchyat election hisar, hindi news haryana, hindi news india, aaj tak news live, 







कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |