मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में भिवानी जिले का युवक हिसार में गिरफ्तार!
हिसार : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
हिसार सदर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना सदर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भूर्तताना, भिवानी निवासी योगेश उर्फ योगी को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 1241 दिनाक 10.10.2022 में गिरफ्तार किया गया है।
थाना सदर हिसार में गांव शेखपुरा निवासी मनोज ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शिकायत दी थी। मनोज ने दी गई शिकायत में बताया कि वह रविंद्र ट्यूब लिमिटेड सातरोड कलां में में नोकरी करता है। 06.10.2022 को उसने अपनी मोटरसाइकिल कंपनी के गेट पर खड़ी की थी। ड्यूटी खत्म करने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसे वहा मोटरसाइकिल नही मिली।
मुख्य सिपाही संदीप ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरोशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
hindi news haryana, hisar news today, haryana news todday, Youth of Bhiwani district arrested in Hisar for stealing motorcycle!, bhiwani news today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks