चुनावी रंजिश के चलते बबलू गुट के महेंद्र का सिर गोलियों से किया छलनी, शिक्षक की हालत गंभीर, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात !
भिवानी : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
भिवानी के गांव बड़ेसरा में चुनावी रंजिश में बुधवार को बाइक सवार तीन युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पूर्व सरपंच बबलू गुट के महेंद्र की हत्या कर दी। उसके सिर को गोलियों से छलनी कर दिया गया। जबकि उसका साथी अजीत उर्फ बालिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी दो से तीन गोलियां लगी होने की बात कही जा रही है। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी हितेश यादव व बवानी खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गांव बड़ेसरा में वर्ष 2017 में आरटीआई को लेकर शुरू हुए हत्याकांड में अब तक एक पक्ष के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या हो चुकी है। बुधवार को भी गांव बड़ेसरा में शाम करीब सात बजे बाइक सवार होकर आए तीन युवकों ने महेंद्र व अजीत उर्फ बालिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में संभलने का मौका नहीं मिला और महेन्द्र के सिर में तीन गोलियां लगने से उसका सिर छलनी कर दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजीत को भी गोलियां लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती गांव बड़ेसरा में वर्ष 2017 में आरटीआई को लेकर शुरू हुए हत्याकांड में अब तक एक पक्ष के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। बुधवार को भी गांव बड़ेसरा में शाम करीब सात बजे बाइक सवार होकर आए तीन युवकों ने महेंद्र व अजीत उर्फ बालिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
महेंद्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजीत को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत भी गंभीर बताई जाती है। घायल अजीत उर्फ बालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वारदात के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।
Hindi News › Haryana › Bhiwani › Man Shot Dead In Bhiwani Of Haryana, Latest News Bhiwani, Bhiwani News Today, Crime News haryana, hindi news haryana, hindi news Bhiwani, Bhiwani murder news today, Mahendra of Bablu group was hit with bullets due to election enmity, teacher's condition critical!

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks