स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायत चुनाव के साथ बड़ी शराब की तस्करी, हांसी व हिसार में अवैध शराब की सैकड़ों बोतलों सहित तीन काबू , वोटरों को लुभाने के लिए कोई शराब तो कोई खिला रहा है गर्मागर्म जलेबी!


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही हिसार जिले में वोटरों को लुभाने के लिए शराब की तस्करी ने भी जोर पकड़ लिया है। वहीं इस पर अंकुश लगाने के लिए हिसार व हांसी जिला पुलिस ने भी कमर कस ली है। हांसी व हिसार पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी को लेकर तीन युवकों से सैकड़ों बोतल अंग्रेजी व देसी शराब की बरामद की है। 











एक्साइज स्टाफ  हांसी  की टीम को मुखबिरी मिली कि  गाड़ी नंबर बोलेरो H, R, 61 ,B,  5315 भारी मात्रा में शराब की खेप  लेकर आ रही है । एक्साइज स्टाफ  की टीम ने तुरंत गांव कंवारी के पास नाकाबंदी की इतनी देर में गाड़ी उपरोक्त आई रोक कर तलासी ली तो गाड़ी  से 120 बोतल देसी शराब  ,व 240 बोतल अंग्रेजी शराब ( कुल 360) बोतल शराब  बरामद करके थाना सदर हांसी में आबकारी अधिनियम 2020 के तहत कार्रवाई करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान वेद प्रकाश वासी सारंगपुर के रूप में हुई हैं ।










पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए तरह तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं, कोई पैसे के दम पर चुनाव लड़ रहा है तो कोई वोटरों को लुभाने के लिए शराब व अन्य पकवान परोस रहा है। गांव की सरकार का मुखिया बनने के लिए व्यक्ति की हैसियत देखकर ही उसको शराब परोसी जा रही है। जो गरीब व्यक्ति हैं उन्हें देसी शराब तो रसूकदार व अच्छी पकड़ रखने वालों को अंग्रेजी शराब व बीयर परोसी जा रही है। वहीं कुछ ने अपने पर्चो में ही साफ तौर पर लिखवा दिया है कि ना ही शराब बांटेंगे ओर ना ही पैसे, गांव का विकास चाहते हो तो बिना शराब व बिना पैसों के वोट देने हो तो निसंकोच बोट दे सकते हैं। वहीं कोई अपने घर में ही गर्मागरम जलेबी उतरवा रहा है। जिससे वोटरों को लुभाने का काम किया जा रहा है। क्योंकि हरियाणा की पावन धरती पर महिलाएं आज भी शराब व अन्य नशीले पदार्थो से दूर हैं तो उन्हें लुभाने के लिए गरम गरम जलेबियों से अपनी तरफ आकर्षित किया जा रहा है। 







48 बोतल अवैध शराब सहित युवक काबू।

    थाना अग्रोहा पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव झिड़ी बीड़ फार्म के सामने से गाड़ी सवार दो युवकों को 48 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया है।  मुख्य सिपाही अभय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गांव दुर्जन पर की तरफ से दो युवक एक स्विफ्ट गाड़ी में अवैध शराब लेकर गांव झिड़ी की तरफ आ रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के गांव झिड़ी बीड़ फार्म के सामने नाकाबंदी कर स्विफ्ट गाड़ी सवार दो युवकों को काबू किया। नाम पता पूछने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम झिड़ी निवासी संजीव और साथ बैठे युवक ने अपना नाम झिड़ी निवासी मनफूल बताया। नियमनुसार गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी की डिग्गी से 3 बॉक्स (36 बोतल) अवैध देसी शराब और 1 बॉक्स (12 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद अवैध शराब और स्विफ्ट गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त संजीव और मनफूल के खिलाफ थाना अग्रोहा मे आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।









Hindi news haryana hisar news Big liquor smuggling with panchayat elections, three arrested including hundreds of bottles of illegal liquor in Hansi and hisar, Hisar News Today, Hansi News Today, Haryana News Today, Latest News Hisar, Latest News Hansi, Latest News Panchayat Election Hisar, 










 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |