स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बसें ना रूकने से परेशान छात्रों ने माजरा प्याऊ पर हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम !


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हिसार जिले के हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर माजरा प्याऊ पर बसें ना रूकने से गुस्साए छात्रों ने जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। जाम लगने की सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। 











स्कूल कॉलेजों में पढऩे वाले छात्रों को बस पास की सुविधा दी जाती है। लेकिन सरकार की इस सुविधा का छात्र केवल सरकारी बसों में ही लाभ उठा पा रहे हैं। ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌आरोप है कि प्राईवेट बस संचालक छात्रों से बस पास होने के बाद भी बस किराया वसूलते हैं। वहीं छोटे स्टापेज पर बसें ना रूकने के कारण माजरा प्याऊ पर दर्जनों गांव के छात्र ईक्टठा हो जाते हैं। ताकि वो रोड़वेज की बस में सवार होकर अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंच सकें। लेकिन सवारियों को उठाने के चक्कर में रोड़वेज व प्राईवेट बसें कंपीटिशन में चलती हैं और छात्रों को देखकर दूर बस को रोकते हैं। ऐसे में छात्र सही तरीके से ना ही तो पढ़ाई कर पा रहे हैं और ना ही अपने शिक्षण संस्थानों में समय पर पहुंच पा रहे हैं। बसें ना रूकने से गुस्साए छात्रों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित माजरा प्याऊ पर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाईनें लग गई। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खोला गया था।







hindi news haryana, hisar news today, Troubled by the non-stopping of buses, the students blocked the Hansi-Chandigarh road at Majra Pyau, Hansi News 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |