स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद पहुंचे हिसार के जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए !

 उपायुक्त ने पंचायत चुनावों को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माजरा प्याऊ में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने की दी हिदायत

हिसार : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज 
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिïगत वीरवार को खंड नारनौंद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (माजरा प्याऊ) में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।













उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए नारनौंद के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी विकास यादव को पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद पद के लिए होने वाले आम चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रख-रखाव एवं मतगणना केंद्र के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावों संबंधी कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को अपना कार्य पूरी निष्ठïा, लग्र एवं समय पर पूरा करने की हिदायत दी है।




इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार मोहम्मद खान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान, एसईपीओ मोहित स्योराण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।











The Deputy Commissioner inspected the EVM strong room and counting center set up at the Industrial Training Institute, Majra Payau for Panchayat elections. Hindi news Hisar, Haryana news Today, Hisar news Today,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |