स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के सीएससी ( CSC ) सेंटर पर गन प्वाईंट पर 50 हजार की लूट, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी !


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हिसार जिले के बरवाला कस्बे में बुधवार की सुबह एक सीएससी सेंटर ( CSC Center ) पर दो बाईक सवार बदमाश गन प्वाईंट पर 50 हजार रूपए लूटकर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। 
















मिली जानकारी के अनुसार सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर संचालक सोनू ने बुधवार की सुबह जैसे ही अपनी दुकान खोली और साफ सफाई ही की थी कि करीब 8 बजकर 50 मिनट पर एक बाईक पर दो युवक बैंक वाली गली की तरफ से आए जिनमें से एक युवक ने हैल्मेट पहना हुआ था। उन्होंने गन प्वाईंट पर सोनू के पास मौजूद 50 हजार रूपए लूट लिए और अस्पताल वाली गली की तरफ फरार हो गए। वारदात होते ही सोनू ने शौर मचाया तो आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। 





सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह व बरवाला थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। लेकिन तब तक लूटेरे पुलिस की गिरफ्त से निकल चुके थे। पुलिस अब गली व बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस को संदेह है कि वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने सोनू की रैकी की होगी कि वो किस समय दुकान पर आता है और किस समय जाता है तथा किस समय उसकी दुकान में ग्राहक कम होते हैं। 







इस संबंध में बरवाला थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने तुरंत ही नाकेबंदी कर दी थी। लूटेरों का सुराग जुटाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है। 





Hindi NewsLocalHaryanaHisarHisar Barwala CSC Center Operator Looted Bike Robbers . Hisar News Today, Latest News Hisar Today, Crime News Hisar Today, 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |