स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद के नजदीकी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हडक़ंप, पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी !

 


नारनौंद: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

नारनौंद उपमंडल के गांव राजथल के बस स्टैँड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। 












पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह राजथल गांव के बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। अगर आसपास या कहीं से भी कोई व्यक्ति लापता है तो वो शव की शिनाख्त के लिए नारनौंद थाने के एसएचओ के मोबाइल नंबर 8813089307 पर संपर्क कर सकता है। 





Hindi News> Haryana > Hisar>news>The dead body of an unknown person was found in Rajthal village near Narnaund, stirred up, the police engaged in identifying the dead body, Haryana News Today LIve, Hisar News Today, 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |