स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के जिला परिषद के इस वार्ड में भाजपा व जजपा आमने सामने, वार्ड के सभी बड़े गांव से उम्मीदवार मैदान में, छोटे गांव पर टिकी सबकी निगाहें !

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हरियाणा पंचायत चुनाव में हिसार जिले के जिला परिषद चुनाव में वार्ड 22 से मुख्य रूप से चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। उनमें से भाजपा समर्थित रहे पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधी धर्मबीर गुराना व जजपा समर्थित अमित बूरा शामिल हैं और दोनों गांव गुराना से तालुक रखते हैं। धर्मबीर गुराना की बात करें तो वो पहले भी जिला पार्षद प्रतिनिधी के रूप में काम कर चुके हैं और अपने क्षेत्र में अच्छा विकास कार्य करवा चुके हैं। किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए वो भाजपा कार्यकर्ता के पद से ही नहीं बल्कि जिला परिषद की सदस्यता के भी त्याग पत्र दे चुके हैं। 










धर्मबीर गुराना ने बताया कि पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के विकास मॉडल व उनके हलके में विकास की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भाजपा ज्वाईन की थी। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों काले कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए जिला परिषद की सदस्यता व भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। अब वो किसान, आम गरीब आदमी के हितों के व अपने वार्ड के विकास के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। वो केवल इसी बात को लेकर अपने वार्ड के लोगों से वोट की अपील कर रहे हंै कि अगर उन्होंने कोई विकास कार्य करवाए हैं और सबके साथ मिलकर बिना किसी भेदभाव के छतीस बिरादरी के भाईचारे उनको एक बार फिर मौका दें। ताकि जात पात व धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर वार्ड में विकास कार्य करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। चुनावी रण में ये एक दूसरे पर कटाक्ष करते हैं और चुनाव जीतने के बाद एक हो जाते हैं। ऐसे में जनता अब इनके किसी भी बहकावे में नहीं आने वाली। 












वहीं संदीप उर्फ ढीलू ने बताया कि वो किसी भी पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं। उनके गांव सिसाय के बुजुर्गो व नौजवानों के कहने पर ही वो चुनावी रण में उतरे हैं। वो बुजुर्गो की पैंशन बहाली, वार्ड में जनसमस्याओं के समाधान व विकास कार्य करवाने के नाम पर वोट मांग रहे हैं और उन्हें हर गांव में भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनावी रण में भाजपा के धर्मबीर गुराना व डाटा गांव से भी एक भाजपा समर्थित उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं वहीं जजपा के हलका प्रधान अमित बूरा भी चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भी जजपा ने भाजपा के खिलाफ वोट मांगकर जीतने के बाद भाजपा की गोद में बैठने का काम किया था। ऐसे में जजपा समर्थित व भाजपा समर्थित नेताओं के बहकावे में इस वार्ड की जनता बहकावे में नहीं आने वाली है। 






जिला परिषद उम्मीदवार अमित बूरा ने बताया कि ना ही तो जजपा पंचायत चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ रही है और ना ही भाजपा। पंचायत चुनाव आपसी भाईचारे का चुनाव होता है ओर इस चुनाव में हर किसी को चुनाव लडऩे का हक होता है। वो पार्टी के लीडर होने के नाते चुनावी रण में नहीं बल्कि भाईचारे के द्वारा उतारे गए उम्मीदवार हैं। उनके वार्ड में उनको उनकी छवि को देखकर समर्थन मिल रहा है ना कि पार्टी की छवि को देखकर। वो युवाओं की भावनाओं व उनकी समस्याओं को भली भांती जानते भी हैं और समझते भी हैं। इसलिए वो युवाओं व ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान करवाने के लिए ही ग्रामीण स्तर की राजनीति में हिस्सा लेने के लिए चुनावी दंगल में उतरे हैं। 







वहीं इसी वार्ड से उम्मीदवार सोनू डाटा ने बताया कि वो पूरे गांव के द्वारा जिला परिषद के चुनावी मैदान में उतारे गए उम्मीदवार हैं। उनको उनके गांव सहित वार्ड के अन्य गांव में भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। 







अगर वार्ड के  लोगों से बातचीत के आधार पर बात करें तो इस वार्ड में इस समय कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सिसाय गांव बड़ा गांव है तो यहां से भी संदीप उर्फ ढिल्लू चुनावी मैदान में है। वहीं डाटा गांव भी इस वार्ड का बड़ा गांव है तो इस गांव से भी उम्मीदवार सोनू डाटा दंगल में उतरा हुआ है। बात करें गुराना गांव की तो गुराना गांव से धर्मबीर गुराना व अमित बूरा चुनावी रण में उतरे हुए हैं। ऐेसे में इस गांव के वोट दो पक्षों में बंटे हुए हैं। वहीं ढांड गांव से भी उम्मीदवार है। लेकिन इस बार जो उम्मीदवार खानपुर, सिंघड़ और ज्ञानपुरा से अधिक वोट लेगा उसकी ही जीत निश्चित हो सकती है। बाकि तो चुनावी परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस चुनावी रण में कौन सा उम्मीदवार किस पर भारी पड़ता है।  


BJP and JJP face to face in this ward of Zilla Parishad of Hisar, Panchyat Election News Hisar, BJP JJP Leaders News Hisar,  Hisar News Today Live , Hindi News Hisar

 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |