स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : पंचायत चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त : DC , जाने आपके‌ जोन‌ में कौन से अधिकारी की है ड्यूटी !



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) उत्तम सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नीरज को नोडल अधिकारी एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिसार के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह व हांसी की पुलिस अधीक्षक नित्तिका गहलोत को नोडल अधिकारी तथा संबंधित उप-पुलिस अधीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी, चुनाव प्रचार/बैनर पोस्टर के लिए स्थान निर्धारित करने हेतु संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा संबंधित समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी लगाया गया है। 


















उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी लगाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि डयूटी मैजिस्ट्रेट, सुपरवाईजर, सेक्टर ऑफिसर व इंचार्ज पुलिस अधिकारी नियुक्त करने हेतु नगराधीश विजया मलिक व पुलिस अधीक्षक हिसार व हांसी को नोडल अधिकारी लगाया गया है। चुनाव पर्यवेक्षक के विभिन्न कार्यों हेतु नगराधीश को नोडल अधिकारी, चुनाव कार्य हेतु बसों की व्यवस्था करने  के लिए क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव डॉ सुनील कुमार को नोडल अधिकारी व हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक राहुल मित्तल को सहायक नोडल अधिकारी लगाया गया है।


















 ईवीएम व उससे संबंधित सामग्री का प्रबंध करने के लिए पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता को नोडल अधिकारी, चुनाव सामग्री हेतु संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी व समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी लगाया गया है। मतपत्रों की छपाई से संबंधित कार्य के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति  को नोडल अधिकारी तथा संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी लगाया गया है। पोलिंग स्टाफ को प्रशिक्षण एवं प्रबंध हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारी पंचाय समिति को नोडल अधिकारी व संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी लगाया गया है।

















उपायुक्त ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए वाहनों को परमिट एवं लाउड स्पीकर की स्वीकृति देने के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी, मतदान केंद्र पर बिजली की व्यवस्था करने हेतु डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता, पेयजल व्यवस्था हेतु पब्लिक हेल्थ अधीक्षक अभियंता, चिकित्सा सुविधा के लिए सिविल सर्जन, चुनाव का लेखा-जोखा से संबंधित कार्य हेतु उपायुक्त कार्यालय के लेखाधिकारी भारत भूषण सैतीया को नोडल अधिकारी व पंचायती राज के अनुभाग अधिकारी देवेंद्र सैनी तथा खंड शिक्षा अधिकारी के लिपिक दलबीर नैन को सहायक नोडल अधिकारी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित प्रचार-प्रसार के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
























उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र तैयार करने हेतु पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) कार्यकारी अभियंता, पंचायत चुनाव से संबंधित मांगी जाने वाली रिपोर्ट तैयार करने के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, टेन्टेज एवं वीडियोग्राफी के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को, चुनाव कार्यक्रम अनुसार मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, पोर्टल पर डाटा अपडेट/अपलोड करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तथा पंचायती राज संस्थाओं के परिणाम हेतु अतिरिक्त उपायुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद को नोडल अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद, सपंदा अधिकारी एचएसवीपी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, संबंधित खंड के रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी व संबंधित खंड एंव विकास पंचायत अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।






















Nodal Officer and Assistant Nodal Officer appointed for conducting hisar elections of Panchayati Raj Institutions , panchaayatee raaj sansthaon ke chunaav sampann karavaane hetu nodal adhikaaree evan sahaayak nodal adhikaaree niyukt

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |