स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार सहित पूरे हरियाणा में डराने लगी अब ये बिमारी, लोग रहें सावधान !

जिले में डेंगू के 65 नए मामले सामने आए

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हरियाणा प्रदेश में कोरोना के बाद अब डेंगू का डंक भी डराने लगा है। आए दिन डेंगू के नए नए मरीज सामने आ रहे हैं और कई सालों के रिकार्ड को तोड़ रहा है। जिससे लोगों में डेंगू के डंक का खौफ साफ तौर पर नजर आ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के डंक के साथ साथ टाईफाइड की बिमारी भी खौफ पैदा कर रही है। 








       डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में मंगलवार को डेंगू के 65 नए मामले सामने आए है। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 1273 है। उन्होंने बताया कि अभी तक 4283 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 1273 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 1116 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं और फिलहाल जिले में 152 डेंगू सक्रिय मरीज हैं। जिले में डेंगू से अब तक 5 मरीजों की मृत्यु हुई है।





Now this disease started scaring all over Haryana including Hisar, people should be careful, Hindi News Haryana, Hisar News Today, Latest News Haryana


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |