स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गांव में मतदान से पहले बदले समीकरण, तीन उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार ने पूनम को दिया समर्थन

छान व माढ़ा गांव में सरपंच पद की उम्मीदवार महिला उम्मीदवारों ने किया समर्थन, छान गांव की पिंकी ने पूनम को दिया समर्थन से गांव में बदले चुनावी समीकरण !


हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


 पुरानी कहावत है कि चुनाव के समीकरण बदलने के लिए एक ही रात काफी होती है और छान गांव में तो मतदान से दो दिन पहले ही सरपंच पद की उम्मीदवार पिंकी देवी ने दूसरी उम्मीदवार पूनम पत्नी संदीप के समर्थन कर दिया।  जिससे गांव की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले। वहीं गांव माढ़ा में भी मतदान से पहले सुरेंद्र की पत्नी ने वर्षा देवी का समर्थन कर दिया।








पंचायत चुनाव को लेकर हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल में पंचायत चुनाव प्रचार प्रसार का आज अंतिम दिन है। आज किसी उम्मीदवार ने जलूस निकाला तो किसी के समर्थक जोड़ तोड़ में लगे हुए दिखाई दिए। ताकि वो सरपंच बन सकें। गांव माढ़ा में सरपंच पद की उम्मीदवार पूनम पत्नी सुरेंद्र उर्फ मचड़ ने गांव कि दूसरी सरपंच उम्मीदवार वर्षा देवी पत्नी दीपक उर्फ भुंडु के समर्थन कर दिया। इससे वर्षा देवी को काफी फायदा होगा। क्योंकि पूनम देवी पत्नी सुरेंद्र उर्फ मचड़ का काफी बड़ा परिवार है और गांव की राजनीति को बदलने का माद्दा रखते हैं। अब ये तो समय ही बताएगा कि वर्षा देवी को इसका चुनाव में कितना लाभ मिल पाता है। 











बरवाला के नजदीकी गांव छान में सरपंच पद के लिए चुनावी रण में तीन उम्मीदवार थी, जिनमें पूनम पत्नी संदीप, पिंकी देवी पत्नी संजय पंडित और सुनीता देवी हैं। लेकिन मतदान से दो दिन पहले ही पिंकी देवी पत्नी संजय पंडित ने गांव के विकास को लेकर पूनम देवी पत्नी संदीप चाहार का समर्थन कर दिया।  पिंकी देवी और संजय पंडित ने समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व सरपंच राममेहर नंबरदार का पूरा परिवार गांव का विकास चाहता है, आज तक रिकॉर्ड है कि राममेहर के घर में सरपंची होते हुए भी गांव की ग्रांट का एक भी पैसा उसके परिवार के हित के लिए खर्च नहीं किया गया। जबकि अन्य उम्मीदवार अपना व अपने परिवार का भला करने में ही जुट जाते हैं। इससे प्रभावित होकर ही उन्होंने पूरे पंडित समाज व अन्य समर्थकों से विचार विमर्श कर छान गांव की सरपंच पद की उम्मीदवार पूनम देवी पत्नी संदीप चाहार का समर्थन किया है। ताकि वो गांव की सरपंच बनकर स्वर्गीय राममेहर नंबरदार के अधूरे सपने को साकार कर सकें।





Hisar news>Sarpanch candidate Pinky gave support to Poonam in Chhan village and changed the electoral equation in the village, Hisar news Today, panchayat election news Today, latest news Haryana, Hisar Haryana news Today, latest news Hisar, Hindi news haryana,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |