हिसार के नजदीक ब्लास्ट में एक की मौत, तहसीलदार सहित आठ घायल।
सिवानी मंडी (हिसार) : तहलका न्यूज
सिवानी मंडी में अवैध रूप से चल फैक्टरी से जब्त किए गए पटाखों को नष्ट करते समय बुधवार की देर शाम भीषण ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मोहित की मौत हो गई। जबकि तहसीलदार सहित आठ लोग झुलस गए। झुलसने वाले कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुरेश कुमार व पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।
करीब तीन महीने पहले सिवानी में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में धमाका हो गया था, जिसमें एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटाखा फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया था। प्रशासन के आदेश पर फैक्टरी को सील कर पटाखों को नष्ट करने के आदेश जारी किए थे। बुधवार को तहसीलदार रमेशचंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर टीम को मौके पर भेजा गया। उनके साथ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, नगर पालिका के कर्मी थे। शाम करीब पांच बजे के बाद जैसे ही नगरपालिका के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पटाखे डालकर रूपाणा रोड़ पर नष्ट करने गए।
फैक्टरी से कुछ दूरी पर जेसीबी से गड्डा खोदकर पटाखे डालते समय विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए और तहसीलदार की गाड़ी, जेसीबी, थाना प्रभारी की गाड़ी व दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 300 मीटर तक ट्रैक्टर के टुकड़े बिखर हुए पाए गए। इस हादसे में नगर पालिका के सफाईकर्मी 25 वर्षीय मोहित की मौत हो गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों से तुरंत आग पर काबू पाया। एंबुलेंस से झुलसे हुए लोगों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks