स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सरपंच उम्मीदवारों आज झौंकी ताकत, अपने समर्थकों सहित गांव में किया शक्ति प्रदर्शन!

सरपंच उम्मीदवारों ने निकाला जुलूस, राजपुरा व सुलचानी गांव भारी जोश !


हिसार :  सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


 हिसार जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान पंच सरपंच पद के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होगी। इसलिए प्रचार प्रसार करने का आज अंतिम दिन उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी और अपने अपने गांव में जलूस निकाला। वहीं मंगलवार को जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान हुआ। पंच-सरपंच चुनाव को लेकर राजपुरा, सुलचानी, छान गांव सहित अनेक में गहमागहमी, उम्मीदवारों ने किया शक्ति प्रदर्शन कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए अपनी अपनी जीत का दावा किया। लेकिन 25 नवंबर की शाम को ही पता चल पाएगा कि ग्रामीण किसको राजा बनाते हैं और किस्को रंक। ये तो अभी भविष्य के गर्भ में है और इसको जानने के लिए हमें थोड़ा सा इंतजार 








गांव सुलचानी में सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं और मंजीत नंबरदार के समर्थन में ग्रामीणों ने पूरे गांव में शक्ति प्रदर्शन करते हुए जलूस निकाला। मंजीत नंबरदार ने कहा कि अगर गांव का विकास बिना किसी भेदभाव के करवाना है और गांव में छतीस बिरादरी के भाईचारे को एक सूत्र में पिरोना है तो हमें धर्म जात पात को भुलाकर उनके पक्ष में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में गांव का प्रतिनिधित्व एक ही व्यक्ति करता आया है, लेकिन उसने गांव का विकास करवाने की बजाय घोटाले करने, भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है। ताकि वो लंबे समय तक ग्रामीणों के हकों के पैसे व गांव के विकास में लगने वाले पैसे से अपनी तिजोरी भर सके। उन्होंने कहा कि अगर हमें जुल्मों से निजात पानी है तो सरपंच पद के चुनाव में अधिक से अधिक मतों का प्रयोग कर उसे जिताने का काम करें।







वहीं गांव राजपुरा में भी सरपंच पद के आठ उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हुए हैं। उनमें से प्रमोद कोहाड़ के पक्ष में सुखिया राम व माया राम के परिवार सहित अनेक समर्थकों ने मिलकर घर घर जाकर प्रमोद कोहाड़ के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रमोद कोहाड़ ने कहा कि अगर हमें अपने गांव को विकसित करना है और समाज में छुआछूत, नशा, जात पात जैसी बिमारियों से बचना है तो गांव का विकास करवाने के लिए उनके पक्ष में मतदान करें।







Sarpanch candidates took out a procession, Haryana panchayat election news, Hisar News Today, Hansi news Today, Narnaund news Today, Rajpura News live today, Hindi news haryana, sulchani news,





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |