अस्पताल से प्रिंटर और पीजी से लेपटॉप चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार, एक पुलिस रिमांड पर!
अस्पताल के ECHS ऑफिस से प्रिंटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा प्रिंटर बरामद !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
थाना अर्बन एस्टेट व बस स्टैंड चौंकी पुलिस ने जोगिंद्र सिंह आस्था अस्पताल से प्रिंटर व पीजी से लेपटॉप चोरी के मामले में दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। अस्पताल से प्रिंटर चोरी के मामले में आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जबकि पीजी से लेपटॉप चोरी करने वाले आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
दयानंद कॉलोनी हिसार निवासी दिलबाग सिंह उर्फ शम्मी को थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 380 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 703 दिनाक 22.11.2022 में गिरफ्तार किया गया है। सहायक उप निरीक्षक नरेश ने बताया कि आरोपी ने जोगिंद्र सिंह आस्था अस्पताल के ECHS ऑफिस से प्रिंटर चोरी किया था जिसके बारे में ECHS ऑफिस के कर्मचारी जोगिंद्र सिंह से ऑफिस से प्रिंटर चोरी के बारे में शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा प्रिंटर बरामद किया है। आरोपी ने बेचने के इरादे से प्रिंटर चोरी किया था।
एएसआई नरेश ने बताया कि आरोपित दहाड़ी मजदूरी करता है। आरोपित ने पहले भी चोरी की वारदात की है। आरोपी पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हस्पताल एक ECHS CARD Scanning मशीन चुराने के मामले में थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 380 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 670 अंकित है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
*लैपटॉप चोरी के मामले में आरोपित गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद।*
बस स्टैंड चौकी पुलिस ने ऋषि नगर स्थित पीजी से लैपटॉप चोरी के मामले में पारता, फतेहाबाद निवासी निवासी मोहित को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 380 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 1017 दिनाक 21.11.2022 में गिरफ्तार किया गया है। हिसार बस स्टैंड पुलिस चौकी में ढाणी मोहब्बतपुर निवासी आशीष ने लैपटॉप चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह ऋषि नगर हिसार में पेइंग गेस्ट के रूप में रहता है। 16.11.2022 को वह पेपर देने के लिए नोएडा गया था। 19.11.2022 को वापस आकर उसने अपने कमरे पर लैपटॉप संभाला तो उसे वहा लैपटॉप नही मिला।
मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपित मोहित से चोरीशुदा लैपटॉप बरामद किया है। आरोपित मोहित दहाड़ी मजदूरी करता है। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि मोहित लैपटॉप चोरी कर अपनी निजी जरुरते पूरी करने के लिए उसे बेचना चाहता था। आरोपित को पूछताछ उपरांत उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ECHS CARD Scanning and laptop thefts, crime'news Hisar today, Hisar news Today, crime'news haryana, Hisar hospital me theft, pg se leptop, Hisar pg

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks