स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हेरोइन सहित नारनौंद क्षेत्र व भिवानी जिले के नशा तस्कर काबू, हांसी सीआईए ने गुजरात नंबर की गाड़ी से भारी मात्रा में शराब सहित हांसी के नजदीकी गांव का युवक को किया गिरफ्तार !

 


हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

   जींद भिवानी मार्ग पर मदन हेड़ी मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से नारकोटिक्स सेल हांसी की टीम ने हेरोइन बरामद कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सीआईए पुलिस आंसीने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 










 


 पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका  गहलोत के दिशा निर्देशानुसार व जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर वासी कोथ कलां व राकेश वासी धनाना के रूप में हुई। जिनके खिलाफ थाना बास में N, D, P, S, एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । जोकि बास से भिवानी की तरफ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।







 एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मदनहेड़ी  मोड़ पर नाकाबंदी करके मोटरसाइकिल  रोक कर शक होने पर मोटरसाइकिल रुकवा कर पूछताछ की तथा मौके पर रणवीर सिंह एसडीओ पब्लिक हेल्थ को मौके पर बुलाकर तलाशी ली। जिनके कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा (हेरोइन ) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया हैं।








सीआईए पुलिस ने अवैध शराब से भरी गुजरात नंबर की गाड़ी सहित हांसी के नजदीकी गांव का युवक काबू 


सीआईए को सूचना मिली कि हांसी तरफ से एक गाड़ी अवैध शराब ले कर आ रही हैं । पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाका बन्दी करके गाड़ी न, G j, 27 Ah , 0947 को  रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 72 बोतल देशी शराब 24 बोतल अंग्रेजी शराब (कुल 96 बोतल शराब)  बरामद हुई जिस को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके जेल भेज दिया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सचिन वासी  सुल्तानपुर के रूप में हुई ।





CIA police Hansi arrested a young man from asultanpur village near Hansi along with a Gujarat number vehicle full of illegal liquor, haryana news Today, Hisar news, Narnaund area koth village and dhanana village Bhiwani district's drug smuggler including heroin arrested

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |