बिठमड़ा गांव में चोरी करने के मामले में उकलाना का युवक गिरफ्तार !
चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, चोरी शुदा लगभग संपूर्ण आभूषण बरामद।
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने गांव बिठमड़ा स्थित मकान में चोरी के आरोपित उकलाना गांव के युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित युवक के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद करके उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सहायक उप निरीक्षक रोहतास ने बताया कि थाना उकलाना में गांव बिठमड़ा निवासी राजेश कुमार ने उसके घर से सोने चांदी के आभूषण और कुछ रुपए चोरी होने की पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपित उकलाना निवासी शुभम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से 3 सोने की अंगूठियां, एक सोने की गनठी, सोने का टीका और चांदी के चोरी शुदा लगभग संपूर्ण आभूषण बरामद किए है। आरोपी को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 454/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 317 दिनाक 23.08.2022 में गिरफ्तार किया गया है।
#Uklana's youth arrested for theft in Bithmada village, #uklananews, #bithmadanews, #hisarcrimenews,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks