82 बोतल अवैध शराब सहित जुगलान बस स्टैंड से मोटरसाइकिल सवार काबू !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सदर थाना हिसार पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान गांव जुगलान बस स्टैंड से एक मोटरसाइकिल सवार को 82 बोतल अवैध शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य सिपाही सूरजमल ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गांव जुगलान बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने गांव जुगलान बस स्टैंड से एक मोटर साइकिल सवार को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जुगलान हिसार निवासी अनिल कुमार बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर लगी सामान डालने वाली खुरजी से 58 बोतल और 48 अद्धे अवैध देसी शराब ( कुल 82 बोतल) बरामद हुई।
#Motorbike rider caught from Juglan bus stand with 82 bottles of illegal liquor

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks