हत्या प्रयास मामले में आदमपुर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार !
डेयरी संचालक पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आदमपुर पुलिस ने हत्या प्रयास मामले में तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लकड़ी के बिंडे व अन्य समान बरामद कर जेल भेज दिया।
थाना आदमपुर में भाणा निवासी भगवानदास ने शिकायत दी थी कि दिनाक 04.09.2022 को दिलावर, विजय और दीपक मंडी आदमपुर यूनियन बैंक के सामने स्थित दूध की डेयरी पर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए और मेरे जीजा सदलपुर निवासी प्रमोद पर तेज धारदार हथियार और लकड़ी के बिंडो से जानलेवा हमला कर गंभीर चोटे मारी। आस पास के लोगो के इकट्ठे होने पर तीनो जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंडी आदमपुर निवासी दीपक, विजय कुमार और दिलावर को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 323/452/307/506/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 524 दिनाक 05.09.2022 में गिरफ्तार किया है।
उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि आरोपियों में सदलपुर निवास प्रमोद और अंकित को चोटे मारी है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग लकड़ी के बिंडे और वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद की है। आरोपियों को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में जांच जारी है।
#Adampur police arrested three in attempt to murder case,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks