जानलेवा हमला करने के मामले में पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार !
कुंभा गांव में मेडिकल संचालक पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार !
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पिछले दिनों क्षेत्र के गांव कुंभा में मेडिकल संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सीआईए पुलिस हांसी टू की टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान पेटवाड़ निवासी सिकंदर उर्फ भोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने सिकंदर के खिलाफ जानलेवा हमला करने की साजिश करने का मामला दर्ज किया हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks