स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी के नजदीकी गांव के व्यक्ति से 80 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार !

पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए आरोपित को लिया रिमांड पर !



हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के दिशा निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर रोकथाम लगाते हुए साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर छः दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान इस मामले से जुड़े हुए तमाम मुद्दों पर पूछताछ कर सबूत जुटाएगी।




गिरफ्तार किए आरोपित की पहचान सुंदर वासी सरस्वती अपार्टमेंट प्रताप विहार दादरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर गो भक्ति नाम से एक कंपनी खोली थी और 65 हजार रुपये ले कर मेम्बर बना लिए कि ये एक गाय को लेकर 10 हजार  महीना हम देंगे और गाय की सेवा हम करेंगे । वहीं एक हर्बल प्रोडक्ट कंपनी खोली हुई थी तथा एक बिट कान कंपनी की इलाइट कंपनी भी खोल रखी थी थी ।





 जिसने रामचंद्र यादव वासी मामन पूरा के साथ में  80 लाख रुपए  की ठगी की है  ।

जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी अन्य आरोपितों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी  ।




#One arrested for cheating of 80 lakh rupees in Hansi police district

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |