स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अवैध शराब सहित नारनौंद क्षेत्र का युवक काबू , बास पुलिस थाने में मामला दर्ज !



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



   हांसी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक्साइज स्टाप हांसी की टीम ने गस्त के दौरान नारनौंद क्षेत्र में दबीश देकर एक युवक को चार पेटी से अधिक अवैध शराब सहित पकड़ा है। बास पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





एक्साइज स्टाप हांसी की टीम गस्त कर रही थी कि मुखबिरी के आधार पर गांव उगालन का युवक नवीन के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 37 बोतल, 12 बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसके पास से बरामद शराब की बोतलों को कब्जे में लेकर बास पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम संशोधित 2020 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित युवक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।






#Narnaund area youth arrested with illegal liquor

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |