जहां से कुलदीप विधायक रहे हैं, वहां के स्कूलों की हालत खस्ता : आप सांसद संजय सिंह
आजादी के 75 सालों के बाद भी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं नहीं : संजय सिंह
सरकारी स्कूल में शौचालय का निर्माण कराएगी आम आदमी पार्टी: सितेंद्र सिंह
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा शनिवार को आदमपुर के गांव बीड बबरान के सरकारी स्कूल में पहुंचे। और स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने वहां के हालातों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल के बाद भी स्कूलों में बच्चे नीचे बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा जहां 24 साल से कुलदीप विधायक थे वहां बच्चे जमीन पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चों और शिक्षकों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिजली, पानी, शिक्षा, स्कूलों जैसी मूलभूत जरूरतों पर राजनीति करेगी। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा की तरक्की के लिए राजनीति करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तत्काल बीड बबराण के सरकारी स्कूल में तत्काल शौचालय बनाने का काम शुरू करने की बात कही।
पूरे देश में आम आदमी पार्टी के प्रति सकारात्मक रवैया
उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी के प्रति सकारात्मक रवैया है। आज देश में दो विचारधाराओं के बीच टक्कर है। आम आदमी पार्टी जनता के हितों के लिए राजनीति करती है। जनता की।मूलभूत सुविधाओं के लिए राजनीति करती है, वहीं बीजेपी परिवारवाद और अपने मित्रों के नाम की राजनीति करती है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता सितेंद्र सिंह ने बीड बबराण के सरकारी स्कूल में शौचालय निर्माण कराने की बात कही।
#latest news haryana, #hisarnewstodaylive, #aap_mp-sanjay-singh_news

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks